नालंदा जिले के मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में मंगलवार को भगदड़ की घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं हैं। घटना के बाद मंदिर और आसपास अस्पतालों में अफरा-तफरी मची हुई है। इस हादसे में 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान की जानकारी के अनुसार मृतकों में नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) शामिल हैं। स्थानीय महिला भक्तों ने बताया कि आज चैत्र महीने का आखिरी मंगलवार था और इस अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई थी।
यह भी पढ़ें : बिहार कांग्रेस में बड़े फेरबदल ! बिहार कांग्रेस ने 53 जिल्ध्यक्षों को दी नई जिम्मेदारी
भगदड़ का मुख्य कारण लोगों का लाइन में नहीं लगकर सीधे दर्शन करने की कोशिश करना बताया जा रहा है। मंदिर का गर्भ गृह छोटा होने के कारण भीड़ नियंत्रण में असफल रही। एक महिला भक्त ने बताया, “भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोग एक-दूसरे पर चढ़ रहे थे। सबको जल्दी थी आगे जाकर पूजा करने की।” रेखा देवी के बेटे ने कहा, “मम्मी मेला देखने गई थीं। हजारों लोग इकट्ठा थे। जब मुझे जानकारी मिली तो मैं मौके पर पहुंचा। मां को अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।”
यह भी पढ़ें : सासाराम में दिल दहला देने वाली घटना! पति की हत्या के बाद पत्नी ने बच्चों के साथ ......पूरी खबर पढ़ें
मगध प्रशासन ने घटना के बाद मंदिर और मेला तुरंत बंद करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा पहुंच रही हैं। घटनास्थल राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल से लगभग 30 किलोमीटर दूर है। मघड़ा मंदिर की शीतला अष्टमी परंपरा के अनुसार, चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भक्त ठंडा भोग लगाते हैं और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। इस परंपरा के कारण मंदिर में भारी भीड़ जुटती है, जो अक्सर नियंत्रण के लिए प्रशासन के लिए चुनौती बन जाती है।
यह भी पढ़ें : सुबह - सुबह एक साथ 12 ठिकानों पर रेड… करोड़ों की संपत्ति का खेल! किन अफसरों पर गिरी गाज?




