मोतिहारी में मानव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन सवेरा’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम ने सोमवार सुबह तड़के छापेमारी कर 16 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग इलाकों में संचालित हो रहे ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स पर की गई।

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने किया नए गेस्ट हाउस का उद्घाटन… लेकिन नारेबाजी ने खींच लिया पूरा ध्यान

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इन ग्रुप्स के जरिए नाबालिग लड़कियों से अवैध गतिविधियां कराई जा रही हैं। सूचना के आधार पर AHTU टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक साथ चार जगहों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से 16 लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिन्हें तुरंत संरक्षण में लिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जो इन ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स के संचालन और लड़कियों को यहां लाने में शामिल बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

यह भी पढ़ें : हॉस्टल में क्या हुआ 5 साल के बच्चे के साथ... मौत के बाद खुल रहे चौंकाने वाले राज

मुक्त कराई गई सभी लड़कियों को फिलहाल सुरक्षित स्थान पर रखा गया है, जहां उनकी काउंसलिंग और मेडिकल जांच कराई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि लड़कियों के परिवारों से संपर्क स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मानव तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Video