पटना: मिडल ईस्ट में युद्ध का असर पूरी दुनिया पर इंधन की कमी के रूप में पड़ रहा है। यह असर भारत पर भी आंशिक रूप से पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि सरकार इंधन का पर्याप्त स्टॉक होने का लगातार दावा कर रही है वहीं दूसरी तरफ 1 अप्रैल से कई चीजें महंगी हो गई है खास कर कमर्शियल गैस के दामो में बढ़ोतरी की गई है तो बिहार में भी सरकार ने बिजली बिल की नई व्यवस्था लागू की है। बिजली बिल की नई व्यवस्था के अनुसार बिहार में अब अलग अलग समय में अलग अलग बिजली बिल ग्राहकों को देना होगा।
विभिन्न सामानों की बढती कीमत को लेकर शुक्रवार को राजधानी पटना में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरेलू गैस सिलिंडर और मिट्टी का चूल्हा भी अपने हाथों में रखा था तथा केंद्र एवं बिहार की सरकार के विरुद्ध लगातार नारेबाजी करते दिखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में बैनर पोस्टर और तख्तियां ले रखी थी जिसमें लिखा था कि 'महंगाई की मार है, ये कैसी डबल इंजन की सरकार है। पेट्रोल डीजल शतक पार, सो रही है ये सरकार।' वहीं कुछ अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने शरीर में 'सिलिंडर दो नरेंद्र' लिखा बैनर लपेट रखा था।
यह भी पढ़ें - 1 करोड़ रूपये का इनामी माओवादी का रिम्स में निधन, 200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड
विरोध प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता गैस की बढ़ी हुई कीमत को वापस लेने की मांग कर रहे थे वहीं देश के लोगों को इंधन की निर्बाध आपूर्ति की गारंटी की भी मांग कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने अपने हाथ में गैस सिलिंडर और मिट्टी के चूल्हे भी रख रखे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि गैस के जो रजिस्टर्ड उपभोक्ता किया था सरकार ने उनसे वादा किया था कि हम 125 यूनिट बिजली माफ़ करेंगे। आज बिल देख लीजिये कि सरकार ने पीक समय में बिजली बिल बढ़ा दी है। एक तरफ गैस की किल्लत है तो दूसरी तरफ पीक ऑवर में बिजली बिल बढ़ गया है। जिन लोगों को गैस नहीं मिला था वे लोग बिजली पर खाना बनाने की तैयारी में लगे थे या कर चुके थे लेकिन सरकार ने बिजली बिल भी बढ़ा दी है।
सरकार गरीब, लाचारों को आपदा में डाल कर अपने लिए अवसर बढ़ा कर धंधा कर रही है। आज हम सरकार को आगाह करते हैं कि बिजली बिल के नये नियम को बंद करना होगा अन्यथा हमलोग आने वाले समय में घेरा डालो, डेरा डालो अभियान शुरू करेंगे। इस दौरान सरकार की तरफ से गैस की कमी नहीं होने के बयान पर राजेश राम ने कहा कि प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि अफवाह फैला रहे हैं। उनके काफिला में ही एक जनता ने पूछा था कि गैस नहीं मिल रहा है तो उन्होंने दोनों हाथ उठा दिए थे। उस वक्त क्यों नहीं कहा था कि गैस मिल रहा है।
राजेश राम ने कहा कि इस गर्मी में कोई शौक से लाइन में लगेगा? इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आपके यहां गैस है? अगर गैस है तो लोग लाइन में क्यों लग रहे हैं। उपभोक्ता नंबर लगाने जा रहे हैं तो कहा जा रहा है कि आपका KYC नहीं किया गया है। KYC करवाने जाइये तो वहां एजेंसी वाला डर से ताला लगा कर भगा हुआ है। इसका एक ही समाधान है कि सरकार अपनी कूटनीति सही करे और प्रधानमंत्री जिस अंतरराष्ट्रीय नेताओं के साथ गलबहियां करते हैं उनके साथ ही एक बार फिर गलबहियां कर गैस और पेट्रोल लायें तथा जनता को उपलब्ध कराएँ।
यह भी पढ़ें - आर्मी जवान ने डिप्टी सीएम को कहा 'अब मन करता है मैं भी...', विजय सिन्हा ने कहा 'आप ऐसा करेंगे तो फिर... और DM को...'
पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट




