कटिहार: बड़ी खबर कटिहार से है जहां पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत के बाद परिजन समेत स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और जम कर बवाल काटा। आक्रोशित परिजनों के हंगामे के दौरान लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया और खबर मिल रही है कि लोगों ने एक पुलिसकर्मी का हथियार भी छीन लिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं लोगों ने सड़क जाम कर जम कर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।
घटना कटिहार के फलका थाना क्षेत्र की है जहां बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार एक युवक की पूलिस कस्टडी में संदिग्ध मौत हो गई। घटना को लेकर एक तरफ जहां परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पिटाई का आरोप लगाया है तो दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद आत्महत्या की कोशिश की थी जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार फलका थाना की पुलिस ने फलका के गोपालपट्टी गांव निवासी राकेश कुमार यादव को बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार को उसकी संदिग्ध रूप से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - शराब तस्करों के लिए बिहार में शराबबंदी बना अवसर, लाखों के शराब के साथ हरियाणा के 8 तस्कर गिरफ्तार...
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग उग्र हो गए और सड़क जाम कर आगजनी करते हुए हंगामा करने लगे। आक्रोशित लोगों को समझाने गई पुलिस को भी लोगों ने खदेड़ दिया और बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की हथियार भी छीन ली। लोगों का कहना था कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने युवक बुरी तरह से पीटा है और इसी वजह से उसकी जान चली गई इसलिए सरकार अब परिवार को मुआवजा दे। इस दौरान आक्रोशित लोग फलका थाना में पहुंच कर तोड़फोड़ भी की और काफी क्षति पहुंचाई है।
घटना को लेकर कोढा डीएसपी रंजन कुमार ने कहा कि पुलिस कस्टडी में युवक ने गमछा से फांसी लगा कर आत्महत्या की कोशिश की थी जिसके बाद उसकी स्थिति गंभीर हो गई। युवक को गंभीर स्थिति में फलका सामुदायिक केंद्र इलाज के ली पहुँचाया गया जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं फलका थान प्रभारी रवि कुमार राय को भी निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें - 6 अप्रैल को BJP हो जाएगी 45 वर्ष की, स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ये है खास तैयारी...
कटिहार से असद्दुर रहमान की रिपोर्ट





