Join Us On WhatsApp

चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चाय की दुकान की आड़ में चल रहे देह व्यापार का ग्रामीणों ने भंडाफोड़ किया।

prostitution business in katihar
चाय की दुकान की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा- फोटो : Darsh News

कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां भट्टा टोला चौक पर स्थित एक चाय की दुकान की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। इस खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय लोगों के अनुसार यह अवैध गतिविधि पिछले करीब पांच वर्षों से चल रही थी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस गोरखधंधे से परेशान थे। कई बार आपत्ति जताने के बावजूद जब कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार को ग्रामीणों का सब्र टूट गया। आरोप है कि बसंती देवी नाम की महिला चाय की दुकान की आड़ में देह व्यापार चला रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक युवक को मौके पर संदिग्ध हालत में पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: दरभंगा राजघराने में शोक, महारानी कामसुन्दरी साहिबा को श्रद्धांजलि देने पहुँचे राज्यपाल

गुस्साए लोगों ने युवक को बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। साथ ही चाय की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। हालांकि, बसंती देवी और उसके साथ मौजूद एक अन्य महिला मौके से फरार होने में सफल रहीं। बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। स्थानीय निवासी दीपक पासवान और दशरथ राय ने बताया कि करीब एक महीने पहले पुलिस ने बसंती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से वही काम शुरू कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि इस अवैध धंधे से इलाके का माहौल खराब हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 27 जनवरी को हड़ताल पर जायेंगे देश भर के 8 लाख बैंककर्मी, ये है मांग...

एक स्थानीय महिला ने बताया कि घटना के दौरान दो महिलाएं उसके घर में घुस आई थीं और कहा कि पुलिस उनका पीछा कर रही है। शक होने पर उसने उन्हें बाहर निकाल दिया, जिसके बाद वे भाग गईं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। फरार महिलाओं की तलाश जारी है और पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp