रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर 25 नवंबर से छह दिनों तक ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को रद्द किया गया है। इसके साथ ही अन्य दूसरी ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि यात्री दिन और तारीखें देखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। रांची रेल मंडल के अंतर्गत मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के लिए 25 नवंबर से छह दिनों के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रांची-लोहरदगा रेलवे लाइन पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। विशेष रूप से ट्रेन संख्या 08693/08694 रांची-लोहरदगा-रांची मेमू स्पेशल को 25, 29, 30 नवंबर, 1, 2 और 3 दिसंबर को रद्द किया गया है। भारतीय रेलवे की ओर से पहले चरण का ब्लॉक एलएनटी की ओर से आए एक प्रस्ताव पर दिया जा रहा है। रेलवे का कहना है कि दूसरा ब्लॉक भी दूसरा प्रस्ताव आने के बाद दिया जाएगा।रेलवे की ओर से यह भी कहा गया है कि संभावित ब्लॉक रात में लिया जाएगा, इसमें निर्धारित घंटे के लिए ब्लॉक लिया जाएगा।इस दौरान लोहरदगा रेलवे लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। रांची रेलवे स्टेशन से अन्य दिशाओं की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन सामान्य रहेगा।

रांची-लोहरदगा लाइन 6 दिन रहेगी ब्लॉक, इन तारीखों को देखकर बनाएं यात्रा का प्लान....

लोहरदगा की ओर से एक पिलर बनकर तैयार।

बता दें कि मेकान-सिरमटोली फ्लाईओवर, जो राज्य का पहला केबल स्टे ब्रिज बनने जा रहा है, तकनीकी रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है। फ्लाईओवर का एक पिलर निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे पिलर का काम तेजी से प्रगति पर है।इस परियोजना के लिए पथ निर्माण विभाग ने एलएंडटी कंपनी को नवंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य दिया था, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका।


एलएंडटी और रेलवे की बैठक

कुछ दिनों पहले रेलवे के डीआरएम और एलएंडटी के अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जिसमें ब्लॉक लेने पर सहमति बनी। इससे पहले एलएंडटी ने दो बार ब्लॉक का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे निरस्त कर दिया गया।

रांची-लोहरदगा लाइन 6 दिन रहेगी ब्लॉक, इन तारीखों को देखकर बनाएं यात्रा का प्लान....

यात्रियों को होगी असुविधा।

ब्लॉक के कारण लोहरदगा प्लेटफार्म से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को असुविधा हो सकती है। हालांकि, रेलवे ने इस ब्लॉक को निर्माण कार्य के लिए आवश्यक बताया है ताकि भविष्य में बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।