Join Us On WhatsApp

सरस्वती पूजा पंडाल में चली गोली एक युवक को लगी, पूलिस ने आरोपी को दबोचा...

सरस्वती पूजा पंडाल में चली गोली एक युवक को लगी, पूलिस ने आरोपी को दबोचा...

saraswati puja pandal me goli
सरस्वती पूजा पंडाल में चली गोली एक युवक को लगी, पूलिस ने आरोपी को दबोचा...- फोटो : Darsh News

कैमूर: बसंत पंचमी के अवसर माता सरस्वती की पूजा छात्र विद्या अर्जित करने और बेहतर विवेक के लिए श्रद्धा से करते हैं लेकिन कैमूर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैमूर में एक पूजा पंडाल में डांस के दौरान अचानक एक युवक ने फायरिंग कर दी जिससे एक युवक को गोली लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया वहीं आनन फानन में लोगों ने जख्मी युवक को अस्पताल पहुँचाया जहां से डॉक्टर ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।

घटना कैमूर के रामगढ थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 में सरस्वती पूजा पंडाल में डांस के दौरान अचानक एक युवक ने फायरिंग कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और फायरिंग के आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं किया जा सका है वहीँ घायल को वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें     -    'लिट्टी विद मांझी' कार्यक्रम में पहुंचे CM नीतीश, पिता पुत्र ने दिल से किया स्वागत...

घटना के संबंध में मोहनिया के एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि रामगढ में सरस्वती पूजा पंडाल में फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद नहीं हो सका है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें     -    ICC ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, अड़ियल रवैये के बाद जय शाह ने ले लिया बड़ा फैसला...

कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp