रांची लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी संजय सेठ और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के बीच रांची लोकसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने की राजनीति पर चर्चा हुई। यह बैठक आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के कांके रोड, रांची स्थित आवास में हुई। 

सुदेश महतो से संजय सेठ ने की मुलाकात, लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा...

मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि रांची में पिछले बार से बड़ी जीत हासिल करेगा एनडीए। हमारे गठबंधन पर जनता का विश्वास है। रांची समेत पूरे राज्य की 14 सीटों पर जनता अपना आशीर्वाद हमें अवश्य देगी। 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में झारखंड अपना दायित्व निभाएगा। 

सुदेश महतो से संजय सेठ ने की मुलाकात, लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर हुई चर्चा...

इस दौरान संजय सेठ ने कहा कि इस चुनाव में सुदेश महतो और आजसू पार्टी के सहयोग और समर्थन से रांची लोकसभा क्षेत्र में हम इतिहास रचेंगे।