Join Us On WhatsApp

बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का खेल? T-20 World Cup 2026 के सुपर-8 में हर मैच बना ‘करो या मरो’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबलों में रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन कोलंबो की लगातार बारिश ने टीमों की चिंता बढ़ा दी है।

t20 world cup
बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का खेल? T-20 World Cup 2026 के सुपर-8 में हर मैच बना ‘करो या मरो’- फोटो : Darsh NEWS

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सुपर-8 राउंड अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। हर टीम इस चरण में तीन-तीन मुकाबले खेल रही है और हर मैच सेमीफाइनल की राह तय कर रहा है। लेकिन कोलंबो में लगातार हो रही बारिश ने टूर्नामेंट का समीकरण बदलने का खतरा पैदा कर दिया है। क्रिकेट प्रेमियों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है—अगर बारिश के कारण मैच रद्द हो गया तो क्या होगा?


आईसीसी के नियम साफ हैं। किसी भी मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। अगर बारिश इतनी ज्यादा हो जाए कि 5 ओवर का खेल भी संभव न हो, तो मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। साथ ही, उस मैच का नेट रन रेट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।सुपर-8 में जीत के लिए 2 अंक मिलते हैं। ऐसे में अगर कोई मैच रद्द होता है, तो टीमों को सिर्फ एक अंक से संतोष करना पड़ेगा। यह सेमीफाइनल की दौड़ में बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर उन टीमों के लिए जो नेट रन रेट के भरोसे आगे बढ़ना चाहती हैं।

यह भी पढ़ें: ड्रग्स की गिरफ्त में बेटा, माँ ने खुद पुलिस से मांगी सख्त कार्रवाई

पहले भी एक मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो चुका है, जिससे अंक तालिका का समीकरण बदल गया था। अब हालात ऐसे हैं कि हर मैच “करो या मरो” जैसा हो गया है। मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के साथ-साथ मौसम की चाल भी टूर्नामेंट का भविष्य तय करेगी। क्रिकेट फैंस की नजर अब सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, आसमान पर भी टिकी है।

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp