Join Us On WhatsApp

टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया का सुपर-8 में बड़ा टकराव, साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी

सुपर-8 की जंग में आज टीम इंडिया की असली परीक्षा है। अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाला यह मुकाबला सेमीफाइनल की राह तय कर सकता है।

t20 world cup
टी20 वर्ल्ड कप 2026: टीम इंडिया का सुपर-8 में बड़ा टकराव, साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी- फोटो : Darsh NEWS

सुपर-8 का रोमांच अब चरम पर है और भारतीय टीम का पहला बड़ा इम्तिहान आज साउथ अफ्रीका के खिलाफ है। मुकाबला अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा, जहां शाम होते-होते माहौल पूरी तरह हाई-वोल्टेज होने की उम्मीद है। दोनों टीमें नॉकआउट की राह मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी, इसलिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं माना जा रहा।

पिछले साल दिसंबर में भारत ने साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में 3-1 से मात दी थी। ऐसे में मनोवैज्ञानिक बढ़त टीम इंडिया के पास जरूर है, लेकिन टूर्नामेंट का दबाव अलग होता है। टीम मैनेजमेंट ने इस अहम मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव किया है। आराम पर रहे अक्षर पटेल की वापसी तय मानी जा रही है, जबकि वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: बारिश बिगाड़ेगी सेमीफाइनल का खेल? T-20 World Cup 2026 के सुपर-8 में हर मैच बना ‘करो या मरो’

सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होना चिंता का विषय जरूर है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया है। कप्तान और कोचिंग स्टाफ का मानना है कि बड़े मैच अक्सर बड़े खिलाड़ियों को ही नई शुरुआत का मौका देते हैं। दूसरी ओर साउथ अफ्रीका ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। ग्रुप स्टेज में आराम दिए गए खिलाड़ी अब वापसी कर रहे हैं। स्पिन आक्रमण में केशव महाराज और जॉर्ज लिंडे की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 35 टी20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें भारत ने 21 और साउथ अफ्रीका ने 13 मैच जीते हैं। आज का मुकाबला तय करेगा कि सुपर-8 में किसकी दावेदारी सबसे मजबूत है।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp