पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 14 अप्रैल को सीएम पद से इस्तीफा दिया और सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री बने हैं। बिहार की सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन के बाद राजनीतिक चर्चाएँ काफी तेज हैं। इस राजनीतिक बदलाव के बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव भी लगातार चर्चा में हैं। उन्होंने सत्ता में नेतृत्व परिवर्तन से पहले भी नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इक्षा का सम्मान करने की बात कही थी। हालांकि इस बीच उन्होंने कुछ तंज भी कसे थे लेकिन अब नेतृत्व परिवर्तन हो जाने के बाद उन्होंने नीतीश कुमार को अपना चाचा बताया और उनके कार्यकाल को अंक भी दिए।

तेज प्रताप यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए नीतीश कुमार के कार्यकाल को सराहते हुए 10 में से 9 नंबर दिए। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मेरे पिता लालू यादव के पुराने साथी रहे हैं और मेरे लिए चाचा जैसे हैं। वह राजनीति में हमसे काफी सीनियर हैं, हम तो अभी उनके सामने बच्चे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में मतभेद होते रहते हैं, लेकिन व्यक्तिगत रिश्ते अपनी जगह पर रहते ही हैं। तेज प्रताप ने उनकी मां राबड़ी देवी को हटने के बाद नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि यह सब राजनीति का एक हिस्सा है। सत्ता परिवर्तन में राजनीति सामान्य बात है लेकिन इसे निजी रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें   -    मैट्रिक और इंटर की कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी, प्रैक्टिकल परीक्षा के भी डेट्स घोषित

इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी और कहा कि उनसे उम्मीद है कि वे नीतीश कुमार के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूँ कि सम्राट सरकार राज्य में युवाओं के लिए रोजगार सृजन पर जोर दिया और कहा कि नई सरकार को इस दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से हम पार्टी से अलग हुए हैं तब से राजद का पतन होना शुरू हो गया है। तेजस्वी यादव जनता से कट चुके हैं और जमीनी मुद्दों से भी दूर हो गए हैं। तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि अब राजद की स्थिति कमजोर हो चुकी है, उनके पास विधायकों की संख्या सीमित हो गई है और उनके अंदर भी असंतोष बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें   -    नारी शक्ति वंदन अधिनियम: विपक्ष के राजनीतिक स्वार्थ की वजह से नहीं हुआ पास

YouTube Video