गया जी: गया जी महिला थाना में सोमवार को उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब पारिवारिक विवाद के सुलह के लिए पहुंचे एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे के साथ मारपीट की तथा चप्पल और हेलमेट बरसाए। हालांकि पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों पक्ष को अलग किया। बताया जा रहा है कि भिड़ंत में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को आपसी सहमति से विवाद सुलझाने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें - जिसने भी देखा रह गया हैरान, बैलगाड़ी से निकली बारात तो विधायक भी अपने आप को नहीं रोक सके
मिली जानकारी एक अनुसार चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा गांव के एक परिवार को पारिवारिक विवाद की वजह से दोनों पक्षों को पुलिस ने थाना बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में विवाद सुलझाने की कोशिश की जा रहित ही इसी दौरान सास और बहू के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान ही दोनों ने आपा खो दिया और दोनों पक्ष एक दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हेलमेट और चप्पल बरसाने शुरू कर दिए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू होते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को आगे इस तरह की हरकत नहीं करने की चेतावनी भी दी।
यह भी पढ़ें - छपरा से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी बस, गोपालगंज में पलटी, कई जख्मी





