Join Us On WhatsApp
BISTRO57

लड़की ने फोटो खींचने का आग्रह किया,तो लड़के ने जबरन कलाई पकड़ I LOVE YOU बोल दिया,फिर...

When the girl requested to take a photo, the boy forcefully

Patna - लड़की ने मोबाइल देखकर फोटो खींचने का आग्रह किया तो मनचले दो लड़कों ने लड़की का हाथ ही पकड़ लिया है और सरेआम आई लव यू बोल दिया, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ और लड़की की शिकायत पर दोनों लड़के की सरेआम पिटाई हो गई और फिर उसे पुलिस की हवालात भी खानी पड़ी.


यह मामला राजधानी पटना के गांधी मैदान का है.मिली जानकारी के अनुसार पटना के राजीव नगर की दो लड़कियां अपने परिवार के साथ गांधी मैदान में डिज्नीलैंड मेला घूमने गांधी मैदान आई थीं. इस दौरान दोनों घूमते घूमते गांधी मैदान के गेट नंबर सात पर सेल्फी लेने लगीं. इसी दौरान लड़की ने अपना मोबाइल देते हुए  वहां खड़े एक लड़के से फोटो खींचने का आग्रह की. उसके बाद लड़की को अकेला समझ लड़के ने कहा कि गांधी मैदान से अच्छा लोकेशन गंगा घाट है. वहीं चलकर फोटो खींचते हैं, लेकिन लड़कियों ने मना कर दिया. इस पर युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और I LOVE YOU  कहने लगा, जिसकी शिकायत लड़कियों ने अपने घर वालों से कर दी. इसके बाद परिजनों ने दोनों लड़कों को पकड़ लिया और उनकी बुरी तरह पिटाई कर दी. वहां मौजूद लोगों ने भी दोनों की जमकर पिटाई की. इसकी सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर थाने ले गई

.

bistro 57

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp