Join Us On WhatsApp

ससुराल से जन्मदिन मना कर वापस आया युवक और खा ली जहर, मोबाइल में मिले वीडियो ने चौंका दिया...

समस्तीपुर में बीते दिनों एक युवक ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली. इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. इस मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला है जिसे देख सनसनी मच गई है...

youth committed suicide
ससुराल से जन्मदिन मना कर वापस आया युवक और खा ली जहर, मोबाइल में मिले वीडियो ने चौंका दिया...- फोटो : Darsh News

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां ससुराल से लौटने के बाद एक युवक ने जहर खा कर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं परिजनों ने पत्नी समेत ससुराल के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। छानबीन के दौरान युवक के मोबाइल में मिले एक वीडियो ने इस मामले को और भी अधिक सनसनीखेज बना दिया है।

घटना समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव की है जहां विश्वजीत कुमार नाम के एक युवक ने ससुराल से वापस आने के अगले दिन जहर खा ली। इसके बाद परिजनों ने उसे आननफानन में अस्पताल पहुँचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की मौत के बाद छानबीन के दौरान उसके मोबाइल से एक वीडियो मिला जिसने लोगों को हिला दिया।

यह भी पढ़ें    -     कल बसंत पंचमी में किस समय है पूजा करने का शुभ मुहूर्त, छात्रों को क्या करने से बचना चाहिए, पढ़ें...

युवक ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उसने अपनी पत्नी और सास ससुर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वीडियो में युवक कह रहा है कि मेरी सास, पत्नी और अन्य ससुराल वाले मुझे लगातार मानसिक रूपसे प्रताड़ित करते हैं। पांच वर्षों से पत्नी की प्रताड़ना से मैं डिप्रेशन का शिकार हो गया हूँ और अब मरने जा रहा हूं। उसने सरकार से मांग की कि कानून सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए भी बनाई जाये साथ ही उसने गुहार लगाई कि मेरे नाम की जमीन जायदाद सिर्फ मेरे मां बाप की हो।

मृतक के परिजनों ने बताया कि बीते 11 जनवरी को पत्नी के बुलाने पर वह किसी का जन्मदिन मनाने के लिए बिथान थाना क्षेत्र स्थित ससुराल गया था। वहां से देर रात वापस आया तो उस वक्त केवल मां घर में थी। अगले दिन वह अपने घर के समीप सड़क पर बेहोशी की हालत में पाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुँचाया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे दरभंगा रेफर कर दिया। लहेरियासराय के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बीते 19 जनवरी को उसकी मौत हो गई। मामले में परिजनों ने जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें    -     पिछले गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी ने मोह लिया था मन, इस बार क्या होने वाला है...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp