Join Us On WhatsApp

कोर्ट परिसर में बड़ी घटना को अंजाम देने हथियार के साथ पहुंचा था बदमाश, SSP ने बताया पूरा मामला...

राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में बुधवार को जांच के दौरान एक युवक हथियार के साथ पकड़ा गया था. पुलिस पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में था साथ ही उसने पुलिस को बताया कि...

patna ssp ne bataya court me hathiyar ki bat
कोर्ट परिसर में बड़ी घटना को अंजाम देने हथियार के साथ पहुंचा था बदमाश, SSP ने बताया पूरा मामला...- फोटो : Darsh NEWS

पटना: बुधवार को राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। मामले में अब पटना के एसएसपी ने बड़ा खुलासा किया है। एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बुधवार को राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुट रहे थे लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता की वजह से टल गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है जबकि अन्य की पहचान कर ली गई है या की जा रही है। जल्द वे लोग भी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।

बड़ी घटना अंजाम देने की फ़िराक में था अपराधी

पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में एक युवक हथियार लेकर घुसने की कोशिश कर रहा था जिसे मुख्य गेट पर जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया था। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए यहां पहुंचा था। इस दौरान उसके अन्य साथी भी आसपास मौजूद थे जो एक की गिरफ्तारी के बाद भाग निकले। एसएसपी ने बताया कि युवक से पूछताछ कर पूरे मामले की तहकीकात की जा रही है।

यह भी पढ़ें     -      अब पंच और सरपंच भी होंगे MLC चुनाव में पात्र मतदाता, प्रशासनिक नहीं बल्कि संवैधानिक...

लूट मामले में जा चुका है जेल

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक वैशाली का रहने वाला है और वह पहले भी आर्म्स एक्ट और लूट समेत कई अन्य मामलों में जेल जा चुका है। उसने जेल में रहते हुए किसी विवाद को लेकर साजिश रची थी और फिर सिविल कोर्ट में बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था जिसे पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। उसके अन्य साथियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। SSP ने कहा कि गिरफ्तार अपराधी के साथियों की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढ़ें     -      समस्तीपुर में छात्राओं ने फ्रेंच और अंग्रेजी में CM का किया स्वागत, समृद्धि यात्रा के दौरान दी 827 करोड़ की योजनाओं की सौगात

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp