Join Us On WhatsApp

कटिहार-छपरा में गणतंत्र दिवस का भव्य नजारा, मंत्री और अधिकारियों की मौजूदगी में झांकियों ने किया अद्भुत प्रदर्शन!

कटिहार और छपरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर धूमधाम के साथ राष्ट्रीय तिरंगा फहराया गया।

republic day celebration
कटिहार-छपरा में गणतंत्र दिवस का भव्य नजारा, मंत्री और अधिकारियों की मौजूदगी में झांकियों ने किया अद्- फोटो : Darsh News

कटिहार जिले के राजेंद्र स्टेडियम मुख्य समारोह स्थल पर आज 77वें गणतंत्र दिवस की धूमधाम के साथ खुशी-उत्साह के बीच ध्वजारोहण किया गया। समारोह की शुरुआत जिला प्रभारी मंत्री एवं डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री सुरेन्द्र मेहता द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। मौके पर जिले के सभी अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य समारोह में मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने परेड को सलामी दी और विभिन्न विभागों द्वारा तैयार की गई झांकियों का निरीक्षण किया। झांकियों में जिले के सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास कार्यों को बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया गया।



इसी अवसर पर छपरा में भी मुख्य कार्यक्रम राजेंद्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित किया गया। यहां सारण के कमिश्नर मनीष कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में सारण के डीआईजी निलेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी गण और बड़े पैमाने पर गणमान्य नागरिक और बुद्धिजीवी मौजूद थे।


कार्यक्रम के दौरान कमिश्नर मनीष कुमार ने शहर और जिले में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। ध्वजारोहण और परेड कार्यक्रम ने नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। गणतंत्र दिवस पर कटिहार और छपरा दोनों ही शहरों में सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया। समारोहों में मौजूद नागरिकों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और तिरंगे के प्रति अपने सम्मान का परिचय दिया। यह दिन देश की एकता और लोकतंत्र की ताकत को दर्शाने वाला साबित हुआ।


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp