Join Us On WhatsApp

शराबबंदी वाले बिहार में नहीं रुक रहा अवैध नशे का कारोबार, DRI की टीम ने 77 लाख के चरस के साथ...

शराबबंदी वाले बिहार में नहीं रुक रहा अवैध नशे का कारोबार, DRI की टीम ने 77 लाख के चरस के साथ...

sharabbandi wale bihar me drugs
शराबबंदी वाले बिहार में नहीं रुक रहा अवैध नशे का कारोबार, DRI की टीम ने 77 लाख के चरस के साथ...- फोटो : Darsh NEWS

पूर्वी चंपारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद अवैध नशे का कारोबार काफी तेजी से फलफूल रहा है। अवैध तरीके से पड़ोसी राज्यों के साथ ही पड़ोसी देश से भी मादक पदार्थों की तस्करी जोरों पर है और इस दौरान लोग पकड़े भी जाते हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण के छपवा तुरकौलिया रोड पर DRI की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। DRI की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक सवार की जांच के दौरान करीब 80 लाख रूपये मूल्य का मादक पदार्थ जब्त करते हुए एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने तस्करी के तरीके का भी उद्भेदन किया है। 

यह भी पढ़ें     -       CBI जांच का भी SIT जैसा ही होगा हश्र, NEET छात्रा के परिजनों ने कहा 'हमें सरकार पर नहीं है भरोसा'

DRI से मिली जानकारी के अनुसार टीम शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार को रोका और उसके पास मौजूद जूट के बोरे की जांच की तो उसमें से 63  पैकेट चरस जब्त किया। बताया जा रहा है कि जब्त चरस का बाजार मूल्य करीब साढ़े 77 लाख रूपये से भी अधिक है। इस दौरान DRI की टीम ने छानबीन के क्रम में बाइक के पेट्रोल टैंक में भी एक अलग तहखाना पाया और  उसमें भी मादक पदार्थ छुपा कर रखे गए थे। फिलहाल टीम ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुए बाइक समेत मादक पदार्थ जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें     -       कलियुग का भागीरथ बन CM ने पहुंचा दिया गंगाजल लेकिन कर्मियों की नाकामी से फिर बन गया श्राप...


Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp