darsh news

मोतिहारी में चरस या चालबाज़ी? 24 किलो नशा कोर्ट पहुँचा तो निकली ईंट, पूरी खबर पढ़ें

24 kg of drugs were brought to court and turned out to be br

मोतिहारी से सामने आया एक चौंकाने वाला मामला इन दिनों पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पुलिस द्वारा बरामद की गई 24 किलो चरस कोर्ट तक पहुंचते-पहुंचते ईंट में बदल गई। इस हैरान कर देने वाले खुलासे के बाद अब कई पुलिस अधिकारी जांच के घेरे में आ गए हैं। मामला 5 मार्च का बताया जा रहा है, जब सुगौली रेल थाना क्षेत्र में पुलिस ने 24 किलो चरस जैसे मादक पदार्थ की बरामदगी का दावा किया था। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जब्ती सूची तैयार की गई और रेल डीएसपी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पुष्टि भी की गई थी।

यह भी पढ़ें: अररिया में अफसरशाही का तांडव! फारबिसगंज के निजी अस्पताल में डॉक्टर की पिटाई, CCTV फुटेज ने खोली पोल!

लेकिन असली सनसनी तब मची, जब करीब 58 दिन बाद जब्त किए गए सामान को कोर्ट में जमा कराया गया। कोर्ट में पैकेट खोले गए तो उसमें चरस नहीं, बल्कि ईंट के टुकड़े निकले। इस खुलासे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम का गठन किया गया। इस टीम में रेल एसपी, आरपीएफ कमांडेंट और मोतिहारी के एडीएम को शामिल किया गया था। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट बिहार पुलिस मुख्यालय को सौंप दी है।

यह भी पढ़ें: बिहार में रेल यातायात पर बड़ा असर! कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले — जानिए पूरी लिस्ट

रेल एसपी ने बताया कि जांच में कई अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है और सभी के खिलाफ रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस मुख्यालय से निर्देश मिलते ही दोषी अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह सवाल बना हुआ है कि जब्त चरस आखिर कहां गई और उसकी जगह ईंट किसने और कैसे रखी। इस मामले ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें पुलिस मुख्यालय के फैसले पर टिकी हैं।


Scan and join

darsh news whats app qr