पटना: राजधानी पटना की पुलिस ने एक डॉक्टर से रंगदारी मांगे जाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ने फोन कर डॉक्टर से दस लाख रूपये की मांग की थी साथ ही उसने धमकी भी दी थी। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से उक्त मोबाइल भी बरामद कर ली गई है। फ़िलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा फोन किये जाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें - महिला आयोग के कार्यालय में लड़के ने भरी लड़की की मांग, पुलिस भी रही मौजूद, पढ़ें...
मामले को लेकर पटना सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि बीते दिन राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के एक डॉक्टर ने फोन पर दस लाख रूपये रंगदारी मांगे जाने तथा धमकी दिए जाने का मामला दर्ज कराया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और नवादा जिला निवासी रमाकांत कुमार उर्फ़ राजा को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ के आधार पर कुछ भी स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि इसने ही डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगी थी तथा धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करवाने वाले डॉक्टर आरोपी को नहीं पहचानते हैं और उन्हें भी नहीं पता है कि आरोपी ने उनका नंबर कहाँ से लिया। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें - 4 अप्रैल को मुंगेर में जन शिकायत सुनेंगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, जमीन से जुड़े मामलों में...
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट




