बेगूसराय: बिहार के विभिन्न जिलों के दियारा इलाके में फसल कटाई के दौरान अक्सर अपराधियों का तांडव सामने आता है। इसी कड़ी में शुक्रवार को बेगूसराय के साम्हो दियारा इलाके में फसल काटने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां भी चली जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि अभी किसी को गोली लगने की प्रशासनिक पुष्टि नहीं की गई है वहीं पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है।
यह भी पढ़ें - महिला आयोग के कार्यालय में लड़के ने भरी लड़की की मांग, पुलिस भी रही मौजूद, पढ़ें...
मिली जानकारी के अनुसार साम्हो प्रखंड के दियारा क्षेत्र अंतर्गत जगनसैदपुर बहियार में गेंहू कतई के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान करीब 20 राउंड गोलियां चली। घटना को लेकर स्थानीय लोग कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं, वहीं लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और श्तिति को नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन लोग कुछ भी कहने से बचते नजर आये। वहीं कैलाश बिंद नामक एक व्यक्ति ने अपना खेत होने की बात कह पुलिस की मौजूदगी में फसल कटवाई।
वहीं लोगों में पुलिस के प्रति भी नाराजगी दिख रही है। लोगों ने कहा कि घटना से पहले ही स्थानीय थानाध्यक्ष ने इस तरह की घटनाओं को आम बात कहा था। वहीं घटना के बाद डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। मामले को लेकर किसान कैलाश बिंद के बेटे के आवेदन पर पुलिस ने 6 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें - 4 अप्रैल को मुंगेर में जन शिकायत सुनेंगे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, जमीन से जुड़े मामलों में...




