औरंगाबाद: औरंगाबाद में गोरखपुर के युवक को IPS बन कर एक व्यवसायी से रूपये मांगना महंगा पड़ गया। अब फर्जी IPS को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में औरंगाबाद के दाउदनगर के एक कपड़ा व्यवसायी राकेश कुमार ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया और उसने अपने आप को IPS अधिकारी बताया। इसके बाद दोनों में लगातार फोन पर बातचीत करने लगे तथा दोस्ती की बात कही।
व्यवसायी ने कहा कि इस बीच हमलोगों ने एक दूसरे से मुलाकात भी की। सब कुछ ठीक चल रहा था इसी बीच कथित IPS ने कुछ जरूरत बता कर दो दिन में हमसे 47 हजार रूपये लिए। बाद में उसने फिर मुझसे 1 लाख 20 रूपये की मांग की। इतनी बड़ी राशि देने में जब मैंने असमर्थता जाहिर की तो एक दिन वह मेरे दुकान पर आ धमका और फिर से रूपये की मांग की। इस दौरान जब हमने उसे रूपये देने के लिए मना किया तो उसने मेरे साथ गाली गलौज करते हुए धमकी देने लगा।
यह भी पढ़ें - महिला आयोग के कार्यालय में लड़के ने भरी लड़की की मांग, पुलिस भी रही मौजूद, पढ़ें...
व्यवसायी ने बताया कि गाली गलौज और हंगामा के बाद आसपास के लोग दुकान पर जुटने लगे और फिर उसे पकड़ लिया। इस दौरान लोगों ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो उसके बैग से NIA, CIA समेत अन्य कई तराह के आईडी कार्ड समेत अन्य कई कागजात बरामद हुए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर फर्जी IPS को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी पहचान उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी राजेश शुक्ला के रूप में बताई।
इसके साथ ही ठगी के शिकार व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले को लेकर दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फर्जी IPS के पास से कई सुरक्षा एजेंसियों का बैज, NIA लिखा सफेद बैज, खाकी रंग की IPS टोपी, NIA का आईडी कार्ड, CIA का आईडी कार्ड, भाजपा का आईडी कार्ड, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समिति के लैटर पैड पर लिखा दो पत्र समेत विभिन्न सरकारी विभाग के टी-शर्त और करीब 20-25 अन्य फर्जी पहचान पत्र बरामद किये गए हैं। फ़िलहाल फर्जी IPS को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें - सावधान! ट्रेन में TT के वेश में घूमते हैं चोर, दानापुर रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया तो खुला भेद...




