Join Us On WhatsApp

बिहार में रेल यातायात पर बड़ा असर! कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले — जानिए पूरी लिस्ट

अगर आप अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद जरूरी है।

Rail traffic in Bihar is severely affected, with many trains
बिहार में रेल यातायात पर बड़ा असर! कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले — जानिए पूरी लिस्ट- फोटो : Darsh NEWS

अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारतीय रेलवे द्वारा बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में बेतिया–कुमारबाग रेल लाइन के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यह कार्य 18 फरवरी तक चलेगा, जबकि 17 फरवरी को सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इसी वजह से विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है, जिसके दौरान बेतिया और कुमारबाग स्टेशन अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन रहेंगे। रेलवे के अनुसार, इस अवधि में करीब डेढ़ दर्जन ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। साथ ही, मालगाड़ियों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा

रूट बदली गई ट्रेनें (नरकटियागंज–सिकटा–सुगौली होकर चलेंगी)

1. 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस (गोरखपुर–पटना)

2. 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–आनंद विहार)

3. 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस (रक्सौल–आनंद विहार)

4. 19038 अवध एक्सप्रेस (बरौनी–बांद्रा)

5. 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–पोरबंदर)

6. 14011/14012 बापूधाम एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–प्रयागराज)

7. 15516/15515 एक्सप्रेस ट्रेन (नरकटियागंज–दानापुर मेमू)


17 फरवरी तक रद्द रहने वाली मेमू/डेमू ट्रेनें

 63342/63338 नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर

 63309 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज

 75235/75236 रक्सौल–बेतिया–नरकटियागंज

63311 मुजफ्फरपुर–रक्सौल


 देरी से चलने वाली ट्रेनें

19038 अवध एक्सप्रेस – लगभग 150 मिनट की देरी

12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस – लगभग 60 मिनट की देरी

इसके अलावा, मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज मेमू केवल सुगौली तक चलेगी और चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस नरकटियागंज पर ही शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें: मेष से मीन तक: आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

Scan and join

darsh news whats app qr
Join Us On WhatsApp