darsh news

पदस्थापन का इंतजार कर रहे BAS के अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, दो दर्जन अधिकारी किये गए इधर से उधर भी...

BAS transfer

पटना: सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के अपर सचिव, संयुक्त सचिव और अपर समाहर्ता समेत कुल 51 अधिकारियों को इधर से उधर किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिले के अपर समाहर्ता एवं एसडीओ बदल गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 27 अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेवारी दी गई है जबकि 24 अन्य अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे मृनायक दास को स्वास्थ्य विभाग में अपर सचिव, तारानंद महतो वियोगी को कला एवं संस्कृति विभाग में अपर सचिव, कुमार विनोद को औरंगाबाद में बंदोबस्त पदाधिकारी, अमरेश कुमार अमर को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में संयुक्त सचिव, आलोक कुमार को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में उप सचिव, मो अतहर को सुन्नी वक्फ बोर्ड में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, प्रभात चंद्र को नालंदा में बंदोबस्त पदाधिकारी, राज वर्धन और दुर्गेश कुमार को महानिदेशक सह मुख्य जांच आयुक्त कार्यालय में उप सचिव, अशोक कुमार गुप्ता को BSSC में संयुक्त सचिव, बुद्ध प्रकाश को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी की जिम्मेवारी दी गई है।

यह भी पढ़ें      -       एकलव्य केंद्रों से लेकर खेल मैदानों तक: निरीक्षण, MIS अपडेट और खेल गतिविधियों को तेज करने के निदेश

इसके साथ ही जन्मेजय शुक्ला को भागलपुर में विभागीय जांच  अपर समाहर्ता, शिबगतुल्लाह को पूर्वी चंपारण में विभागीय जांच अपर समाहर्ता, अशोक कुमार मंडल को विशेष कार्यक्रम अपर समाहर्ता, सुरेश प्रसाद को BSSC में उप सचिव, सैयद शहजाद अहमद को अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य सचिव, इष्टदेव महादेव को टेकारी में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, मैत्री को हाजीपुर में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, आलोक चंद्र चौधरी को नालन्दा में वरीय उप समाहर्ता, विशाल आनंद को ग्रामीण कार्य विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, अमित कुमार को कृषि विभाग में संयुक्त सचिव, ब्रज किशोर लाल को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, नवीन कुमार को रोहतास में बंदोबस्त पदाधिकारी, हेमंत कुमार सिंह को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव, राकेश कुमार को समाज कल्याण विभाग में विशेष कार्य पदाधिकारी, अरुण कुमार को पूर्वी चंपारण में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, आशुतोष रंजन को बिहार विकास मिशन, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग का उप मिशन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही किशनगंज के वरीय उप समाहर्ता कुमार ब्रजेश को मुख्यमंत्री सचिवालय में उप सचिव, नवादा के भू-अर्जन पदाधिकारी को फारबिसगंज SDO, औरंगाबाद की वरीय उप समाहर्ता रत्ना प्रियदर्शिनी को मोहनिया में SDO, मधुबनी के जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार को सिकरहना में SDO, पूर्णिया के जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार को गोगरी SDO, समस्तीपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल को महुआ SDO, मधेपुरा जिला परिवहन पदाधिकारी बलवीर दास को अररिया सदर SDO, निर्मली के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजू कुमार को बारसोई SDO, किशनगंज जिला परिवहन पदाधिकारी दीक्षित स्वेतम को पूर्णिया सदर SDO, वैशाली की वरीय उप समाहर्ता चांदनी कुमारी को बगहा SDO, बारसोई की भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी को शेखपुरा SDO, नालंदा के जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनोहर कुमार साहू को सुपौल सदर SDO की जिम्मेवारी दी गई है।

यह भी पढ़ें      -       अब हजारों की संख्या में पैदा होंगे रोजगार, बिहार में खुलने जा रहे 25 नए...

वहीं सिकरहना SDO साकेत कुमार को नालंदा में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, अररिया सदर SDO रवि प्रकाश को दरभंगा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, फारबिसगंज SDO रंजीत कुमार रंजन को पूर्णिया में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सुपौल सदर SDO इंद्रवीर कुमार को मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष कार्य पदाधिकारी, खगड़िया के आपदा प्रबंधन अपर समाहर्ता विजयंत को खगड़िया में जिला परिवहन पदाधिकारी, खगड़िया वरीय उप समाहर्ता विकास कुमार को सुपौल में लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शिव कुमार राउत को बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम में महाप्रबंधक बनाया गया है साथ ही उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना में प्रशासी पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IGIMS के प्रशासी पदाधिकारी सुभाष नारायण को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है, इसके साथ ही वे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में प्रशासन मुख्य के अतिरिक्त प्रभार में पहले की तरह बने रहेंगे। अररिया के जिला परिवहन पदाधिकारी सुशील कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ओम प्रकाश को पटना में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी और पश्चिम चंपारण के विभागीय जांच अपर समाहर्ता कुमार रवीन्द्र को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें      -       बुलडोजर पर पत्थर भारी: अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम को हटना पड़ा पीछे फिर तो...


Scan and join

darsh news whats app qr