darsh news

जमुई का चौंकाने वाला हादसा: डॉक्टर के घर हुई नशे के बाद लूट!

JAMYI ME HUI DOCTOR KE GHAR PAR LOOT

जमुई: जमुई जिले में एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई। गिद्धौर थाना के ठीक सामने स्थित सेवानिवृत्त सिविल सर्जन विजयेंद्र सत्यार्थी के घर में बदमाशों ने घुसकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियार के बल पर बदमाशों ने घर में मौजूद तीन लोगों को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर लूटपाट की और फरार हो गए।

घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, करीब पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाशों ने घर का गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उस समय विजयेंद्र सत्यार्थी, उनकी पत्नी पुष्पम सत्यार्थी और पुत्र विक्रम सत्यार्थी घर में मौजूद थे। बदमाशों ने पहले दंपति को पिस्टल दिखाकर बंधक बनाया और बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। इसी दौरान जब पुत्र विक्रम बाथरूम से बाहर आए तो उन्हें भी इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामला : हॉस्टल मालिक समेत 15 लोग शक के घेरे में, DNA रिपोर्ट से मचेगा हड़कंप!

तीनों के बेहोश होने के बाद बदमाशों ने घर में आराम से लूटपाट की और फरार हो गए। सुबह करीब 8:30 बजे घटना का पता तब चला जब पड़ोसी घर खुलवाने पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही झाझा विधायक दामोदर रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। तीनों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपाधीक्षक डॉ. सैयद नौशाद अहमद, एसीएमओ डॉ. अरविंद कुमार सहित डॉक्टरों की टीम इलाज में जुटी है। फिलहाल तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: कटिहार-छपरा में गणतंत्र दिवस का भव्य नजारा, मंत्री और अधिकारियों की मौजूदगी में झांकियों ने किया अद्भुत प्रदर्शन!

इस घटना ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और लूटे गए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।




Scan and join

darsh news whats app qr