darsh news

पटना सिटी: पुलिस ने रौशन घाट से तीन चोरों को गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण बरामद

Three robbers arrested in Patna city

पटना, 4 फरवरी 2026: राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित सुलतानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है। रौशन घाट इलाके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के कई आभूषण और करीब ₹50,000 नकद बरामद किए गए हैं।


बरामद सामान में झुमका, मांग का टीका, गले की चेन, नथिया, अंगूठी, टॉप, चांदी की चार जोड़ी पायल, कमरबंद, कमरधनी, सिंदूरदानी और चांदी के सिक्के शामिल हैं। इसके साथ ही चोरी में इस्तेमाल की गई एक इलेक्ट्रिक स्कूटी भी पुलिस ने जब्त कर ली है।


पटना सिटी एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि घटना 4 फरवरी 2026 की तड़के सुबह करीब 3 बजे हुई। बी.एन. कॉलेज के पास शुभम कुमार के घर में चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। फुटेज में देखा गया कि दो बदमाश स्कूटी से आए और घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे।


पकड़े गए सभी आरोपी सुलतानगंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। एएसपी राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस अब इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।


पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोग भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि आगे ऐसी घटनाओं पर पूरी तरह काबू पाया जाएगा।


इस मामले में पुलिस ने कहा है कि चोरी की घटनाओं पर निगरानी और तेज की जाएगी और किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Scan and join

darsh news whats app qr