पटना: राजधानी पटना में बीती शाम बच्चों के झगड़े में दो पक्ष आपस में भिड़ गया जिसमे जम कर पत्थरबाजी हुई वहीं कई राउंड फायरिंग भी की गई। इस दौरान स्थिति ऐसी रही कि घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के सामने भी लोगों ने पत्थरबाजी की वहीं भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान चार लोग जख्मी हो गए जबकि पुलिस ने पांच महिलाओं समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

मामला राजधानी पटना के मनेर के छितनावा गांव का है जहां दो बच्चों की लड़ाई में बड़े आपसे में भिड़ गए और एक दूसरे पर जम कर पत्थरबाजी की। इस दौरान भीड़ में पांच राउंड फायरिंग भी की गई जबकि पुलिस ने 25 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों के पास से दो देशी कट्टा, एक कारतूस और पांच खोखा भी बरामद किया है। 

यह भी पढ़ें   -    रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में जुटी है भारी भीड़, दर्शन की अवधि बढाई गई, 12 बजे सूर्यदेव करेंगे तिलक...

मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच दिन पहले दो बच्चों में झगड़ा हो गया था जिसमें एक बच्चे ने दूसरे की पिटाई कर दी थी। गुरुवार को दूसरे बच्चे ने अपने दोस्तों के साथ पहले को घेर लिया और उसकी पिटाई करने लगा इसी दौरान पड़ोस की एक महिला ने बीच बचाव करने की कोशिश की जिस दौरान उसका सर फट गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जम कर पत्थरबाजी हुई तथा फायरिंग भी हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब आधा घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन लोग इसके बावजूद मानने को तैयार नहीं थे। लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में भी पत्थरबाजी की।

इस दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया जिसमें करीब 4 लोग जख्मी हो गए। वहीं पुलिस ने पांच महिला समेत 25 लोगों को हिरासत में लिया है जिसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। फ़िलहाल गांव में तनाव का माहौल है वहीं पुलिस ने भारी सुरक्षा बल की तैनाती की है।

यह भी पढ़ें   -    रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में लगी है श्रद्धालुओं की भारी भीड़, जय श्री राम से गूंज रहा राजधानी...