पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की है साथ ही उनके बेटे निशांत कुमार भी राजनीति में एंट्री लेने के बाद से लगातार सक्रिय हैं। नीतीश कुमार की जगह बिहार के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर अभी भी संशय बना हुआ है जबकि कई नामों पर चर्चा हो रही है। शनिवार को राजधानी की सड़कों पर निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने की मांग वाली पोस्टर लगाई गई है। इस मामले में जदयू ने कहा कि अगला सीएम कौन होगा यह तो NDA घटक दल के नेतृत्व ही फैसला करेंगे। इसके साथ ही तेजस्वी पर भी जम कर निशाना साधा और निशांत कुमार के राजनीति में सक्रिय होने की वजह से तेजस्वी को डरने की भी बात कही।

दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा यह तो नेतृत्व तय करेगा लेकिन बिहार में आगे भी नीतीश मॉडल ही लागू रहेगा यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तय कर दिया है। अब भविष्य की संभावनाओं पर कौन अपनी पार्टी के नेता का नाम नहीं चाहेगा। जदयू के कार्यकर्ताओं के दिल पर जय तीर जय निशांत छा गया है। लेकिन हमारे कार्यकर्ता अनुशासित हैं, वह राजद वाला नहीं है कि लालू जी को ही बंद कर दिया। हमारे यहां नीतीश कुमार के पुत्र निशांत ने भी कहा कि पापा की नीतियों पर ही चलेंगे। सब कुछ अच्छा होगा, कोई चिंता नहीं है।

यह भी पढ़ें      -    'फ्यूचर CM ऑफ़ बिहार', पटना में पोस्टर के जरिये नीतीश से दिल्ली न जाने की गुहार, निशांत को लेकर भी...

इस दौरान नीरज कुमार ने नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर कहा कि निशांत ने अपनी सहमति दी और नेतृत्व ने भी इसे स्वीकार कर लिया। निशांत ने अपनी सक्रियता भी बढ़ा दी तभी तो तेजस्वी यादव को बिहार में इमरजेंसी लैंडिंग करना पड़ा। वह तो घूम रहे थे, चले थे कोलकाता पहुंच गए असम, असम से धनबाद और फिर पटना आ गए। निशांत कुमार की सक्रियता ने उन्हें बेचैन कर दिया है। यह स्वाभाविक है कि हर लोग चाहता है कि हमारी पार्टी का नेता सीएम बने। किसकी ख्वाहिश थी कि नीतीश कुमार चले जाएँ, लेकिन अब उन्होंने जो फैसला ले लिया वही बात पोस्टर में भी लिखा होगा।

वहीं नीरज कुमार ने लोकसभा चुनाव के दौरान जदयू की भूमिका किंगमेकर के रूप में होने और बिहार में नीतीश कुमार के चेहरे पर वोट पड़ने तथा लोगों के दुखी होने के सवाल पर कहा कि यह स्वाभाविक है कि NDA के घटक दल चुनाव के पहले से नारा लगा रहे थे कि 25 से 30 फिर से नीतीश। इस बात को सबने स्वीकार भी किया था लेकिन व्यक्ति को खुद फैसला लेने का भी अधिकार होता है। हमको श्राप मिल रहा था कि इन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जायेगा, यह तीसरे नंबर की पार्टी है लेकिन हम करेजवा पर चढ़ गए और फिर नीतीश कुमार जी मुख्यमंत्री बन गए। आजाद बिहार का ट्रैक रिकॉर्ड बना कि आजाद बिहार में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे, 43 MLA के साथ भी मुख्यमंत्री बन सकते हैं, उन्हें अलग अलग पुरस्कारों से नवाजा गया।

यह भी पढ़ें      -    बिहार के मंत्री और अधिकारी चलेंगे और भी अधिक प्रीमियम कारों में, सरकार ने बढ़ा दी है...

नीरज कुमार ने कहा कि किसी को भी यह संशय नहीं रखना चाहिए कि नीतीश मॉडल ही चलना है तो फिर चिंता मुक्त रहिये, नीतीश जी की छाया बरक़रार रहेगी। वहीं उन्होंने निशांत को भविष्य में मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि यह कहना मेरा अधिकार नहीं है लेकिन जब नीतीश जी की छाया रहेगी तो असर तो पड़ेगा ही। वहीं नालंदा के एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार को बिहार छोड़ कर नहीं जाने की अपील करते हुए पोस्टर लहराने के सवाल पर कहा कि आप ही बताइए न उस व्यक्ति को चुनाव लड़ना है या विधायक, एमएलसी बनना है कि वह ऐसा कह रहा है। लोग भावुक हो रहे हैं, और लोग नीतीश कुमार को जितना प्यार और समर्थन मिला यह देश के किसी नेता को नहीं मिला।

उन्होंने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने को लेकर जनता में नाराजगी के सवाल पर कहा कि नाराजगी और दुःख अलग बातें होती है। जनता में दुःख है कि वह छोड़ कर जा रहे हैं। वह तो 20 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहे लेकिन किसी को नाराजगी नहीं हुई। वहीं जदयू के नेता एमएलसी खालिद अनवर के सीएम नीतीश के कहीं नहीं जाने के बयान पर कहा कि उनके कहने का मतलब है कि बिहार की रजनीति में उनका हस्तक्षेप रहेगा।

यह भी पढ़ें      -    ...तो बदल जायेगा दिल्ली का नाम? विधानसभा में विधायक ने प्रस्ताव रख कहा 'यह हमारी सांस्कृतिक पहचान..'