बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज, 26 मार्च को अपनी समृद्धि यात्रा का अंतिम चरण पूरा करेंगे। पांचवें चरण के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नालंदा और पटना में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। यह यात्रा मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी अंतिम सार्वजनिक यात्रा मानी जा रही है, क्योंकि वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं और अगले महीने पद छोड़ सकते हैं।

सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री बिहार शरीफ पहुंचेंगे, जहां वे ₹494 करोड़ की 106 योजनाओं का शिलान्यास और ₹316 करोड़ की 110 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। स्मार्ट सिटी योजना के तहत एलआईसी भवन से सोगरा कॉलेज मोड़ तक बने फ्लाईओवर का लोकार्पण भी इसी दौरान किया जाएगा। इसके अलावा, वे कोसुक गांव के पास पंचाने नदी पर विकसित हो रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुराना स्टेडियम में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां जिले की विभिन्न योजनाओं का ऑफलाइन उद्घाटन और शिलान्यास होगा और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी।

यह भी पढ़ें: नवरात्रि पूजा के बीच दरिंदगी: मेले से लापता मासूम, मंदिर के पीछे जो हुआ उसे जान आपके भी हो जाएँगे रोंगटे खड़े

दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री पटना पहुंचेंगे, जहां वे ₹583 करोड़ की 612 योजनाओं का शिलान्यास और ₹473 करोड़ की 761 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। पटना के बाबू सभागार में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वे जिले के विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। बताया जा रहा है कि समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों बक्सर और भोजपुर में भी करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था और स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की थी।

यह भी पढ़ें: रामनवमी को लेकर पटना में आज कई रास्ते बंद—कहीं आपका रूट तो नहीं?

नीतीश कुमार की यह समृद्धि यात्रा उनके मुख्यमंत्री पद की अंतिम बड़ी योजना समीक्षा के रूप में देखी जा रही है और राज्य में विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।