पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी समृद्धि यात्रा का समापन राजधानी पटना में किया। राजधानी पटना में स्थित बापू सभागार में सीएम ने एक जनसभा को संबोधित किया और अपने भाषण के शुरुआत में ही उन्होंने लालू-राबड़ी सरकार पर हमला करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आपलोगों को तो पता ही होगा कि पहले क्या स्थिति थी, लोग शाम 5 बजे के बाद अपने घर से नहीं निकलते थे। सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की क्या हालत थी। लोगों के घरों में बिजली नहीं थी, हम जब आये तो सब कुछ हुआ। उनलोगों ने कुछ किया था क्या? जब 7 वर्ष के बाद खुद हटना पड़ा तो पत्नी को बना दिया। पहले कितना झगड़ा हुआ लेकिन जब हमलोगों की सरकार आई तो हमने कब्रिस्तानों की घेराबंदी की। हमने सब के लिए किया लेकिन उन लोगों की सरकार ने किसी के लिए कुछ नहीं किया था।

सीएम नीतीश ने कहा कि अब हमने 2016 से 60 वर्ष से पुरानी मंदिरों की भी घेराबंदी शुरू कर दी है। हम लोगों ने सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया। सबसे पहले स्कूल खोले और नियोजित शिक्षकों की बहाली की। 3.68 नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति करनी पड़ी थी। बाद में जब हमें लगा कि शिक्षकों की संख्या बढनी चाहिए तो हमलोगों ने BPSC के माध्यम से बहाली की। हमने स्वास्थ्य विभाग में काफी सुविधाएं बहाल की। अब अस्पतालों में मुफ्त इलाज के साथ मुफ्त दवाइयां दी जाती है। अब स्वास्थ्य की व्यवस्था भी काफी बेहतर है। हमने मेडिकल कॉलेज की संख्या 6 से बढ़ा कर 12 की और 21 जिलों में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा हो जायेगा। हमने PMCH को 5400 बेड का बना दिया। पहले वाले अन्य मेडिकल कॉलेज को भी हमने विकसित किया है।

यह भी पढ़ें   -     'मुख्यमंत्री जी बिहार को आपकी जरूरत है', बिहारशरीफ में नीतीश की जनसभा में युवक ने लहराया पोस्टर तो भावुक हो उठे CM

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने बड़ी संख्या सड़क और पुल पुलियों, रेल ओवरब्रिज और बायपास का निर्माण करवाया। अब बिहार के सबसे दूर वाले इलाके से भी पांच घंटे में पटना पहुंचा जा सकता है। कृषि रोडमैप बना कर काम किया जा रहा है जिससे किसानों का काफी फायदा हो रहा है। आज बिहार मछली उत्पादन में काफी आगे बढ़ा है और आत्मनिर्भर हो गया है। किसानों की आय बढ़ी है। हर जगह पर बहुत तरह से हमने काम किया है। हमने 7 निश्चय का काम शुरू किया और अब सात निश्चय 3 चल रहा है। हर घर बिजली पहुंचाई गई। शुरू से हमने सस्ती दरों पर बिजली दी और अब मुफ्त में ही कर दिया है। अब भी आपलोगों के लिए हम लोग काफी बढ़िया काम करने वाले हैं। इक्षुक लोगों के घर पर सोलर प्लेट लगाने वाले हैं। 

सीएम नीतीश ने कहा कि हमने 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य रखा था जबकि 10 लाख नौकरी और 40 लाख रोजगार दिया और अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है। हमने दिव्यांग महिला और विधवाओं का पेंशन बढ़ा दिया है जिसका 1 करोड़ से अधिक लाभ मिल रहा है। हमने बिहार में जातिय गणना करवाया और आर्थिक सर्वेक्षण करवाया जिसमें 94 लाख परिवार गरीब पाए गए जिसमें सभी जाति के लोग हैं। वैसे परिवारों के उत्थान के लिए पहले हमने 2 लाख रूपये का प्रावधान किया और अब उसे भी बढ़ाया जायेगा। 

यह भी पढ़ें   -     नीतीश ने सेट किया ‘सियासी टाइमर, खरमास के बाद बड़ा ट्विस्ट - क्या निशांत होंगे अगला दांव?

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में हमने पंचायती राज संस्था और नगर निकायों में 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया। पहले वाला महिलाओं के लिए कुछ किया था, खुद तो 7 साल में हट गया तो पत्नी को बना दिया। उसने महिला, लड़की-लडकों के लिए कुछ नहीं किया। हमलोगों ने सब तरह के लोगों को फायदा दिया। हमने 2013 से पुलिस में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण दिया और 2016 में महिलाओं को सभी सरकारी नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके अलावे हम जो यहां कर रहे थे उसके अलावे स्वयं सहायता समूह बनाये और उसका नाम जीविका रख दिए। हम जब विश्वबैंक से कर्ज लेकर जीविका शुरू किया तो उस समय कांग्रेस का केंद्रीय मंत्री देखने आया था। तो उसने कहा था कि आपने बहुत बढ़िया कर दिया है। हमने जब उन्हें कहा कि बिहार में जीविका है तो आपलोग आजीविका कर लीजिये तो वह लोग मान लिए थे और वही किया है। सीएम नीतीश ने कहा कि 2024 से हमने शहरों में भी स्वयं सहायता समूह बनाना शुरू कर दिया

सीएम नीतीश ने कहा कि विकास कार्यों में जो कमी रह गई है उसे पूरा करने के लिए हमलोग प्रतिबद्ध हैं। हम तो सब जगह घूम घूम कर बैठक किये, विकास कार्यों को देखा और जहां जो कमी दिखी उसे पूरा करना शुरू कर दिए हैं। प्रगति यात्रा में हमने 430 योजनाओं की स्वीकृति दी जिसमें 21 योजनाएं पूरी हो गई है और अन्य सभी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। केंद्र सरकार भी बिहार के विकास में पूरा सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष आर्थिक सहायता के रूप में उद्योग, बाढ़, पर्यटन समेत अन्य कई मदद दी गई साथ ही मखाना बोर्ड, कोसी नदी पर परियोजना आदि दी गई। बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार बहुत अच्छा मदद कर रही है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री मोदी जी को नमन करता हूँ। वह खुद भी बिहार में आते हैं, देखते हैं और विकास कार्य के लिए पहल करते हैं। सीएम नीतीश ने कहा कि अब केंद्र के द्वारा जो मदद हो रहा है उससे बिहार बहुत आगे जायेगा। बिहार अगले पांच वर्षों के लिए सात निश्चय 3 का गठन किया जायेगा।

यह भी पढ़ें   -     समृद्धि यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के काफिले में अचानक हादसा, फिर महिला पुलिसकर्मी ने क्या कमाल किया आप भी जान रह जाएँगे हैरान