विधानसभा चुनाव के दो महीने बाद चुना जायेगा विधायक दल का नेता? जुटे हैं सभी MLA और वरीय नेता...
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक कांग्रेस में विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। सरकार गठन के बाद विधानसभा का एक सत्र संपन्न हो गया और अब बजट सत्र की भी शुरुआत हो गई लेकिन अब तक विधायक दल का नेता नहीं चुना गया है। सत्र के पहले दिन राजधानी पटना में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी के सभी 6 विधायकों के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी समेत प्रदेश स्तर के अन्य वरीय नेता भी पहुंचे हैं।
बैठक के बारे में बताया जा रहा है कि विधायक दल का नेता चुनने के साथ ही सदन की कार्यवाही के दौरान पार्टी के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। हालांकि बैठक में पहुंचे नेताओं से जब दर्श न्यूज़ और अन्य मीडिया कर्मियों ने बात करने की कोशिश की तो सबने एजेंडे की जानकारी नहीं होने की बात कही। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने मीडियाकर्मियों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़ें - राजस्व कर्मियों के हड़ताल के पहले दिन ही विभाग ने कर दी बड़ी कार्रवाई, आनन फानन में वापस लेने पर करने लगे विचार...
बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद से ही NDA के कई नेता कांग्रेस के सभी विधायकों के बारे में पाला बदलने का दावा किया था। कहा जा रहा था कि पार्टी के सभी विधायक जदयू या भाजपा में जा सकते हैं। कांग्रेस के विधायकों के पाला बदलने की चर्चा तेज होने के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ने सभी से वन टू वन बात की और सबकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक फ़िलहाल पार्टी में बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें - सावधान! कहीं आपके दुकान में भी हथियार तो नहीं? पुलिस ने दुकानदार को पकड़ा तो परिजनों ने कहा...
पटना से दक्षा प्रिया की रिपोर्ट