darsh news

पाटलिपुत्र स्टेशन के पास चल रहा था नशे का खेल, पुलिस की रेड में गांजा तस्कर दबोचा गया

drug game in patna

पटना पुलिस लगातार नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 23 जनवरी को रूपसपुर थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रूपसपुर थाना अंतर्गत पाटलिपुत्र स्टेशन के आसपास तेजपाल वर्मा के पास मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पश्चिम के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें: पटना अलर्ट पर !! गांधी मैदान में फाइनल रिहर्सल, ट्रैफिक से लेकर छतों तक नजर

छापेमारी दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 100 पुड़िया गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा का कुल वजन लगभग 55 ग्राम बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश बिंद के रूप में हुई है, जो शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और गांजा को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: बातों ही बातों में अब भाई वीरेंद्र ने भी तेजस्वी पर उठा दिया सवाल, कहा 'ऐसे में किसी भी पार्टी का...'

इस मामले में रूपसपुर थाना में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नशा तस्करी के नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजा की सप्लाई कहां से की जा रही थी। पटना पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Scan and join

darsh news whats app qr