नई दिल्ली: शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा होने उस वक्त टल गया जब हवा में विमान का एक इंजन बंद हो जाने के बाद भी उसकी सफल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई ताकि विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। किसी भी खतरे से बचने के लिए हर व्यवस्थाएं की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की फ्लाइट 160 यात्रियों के साथ विशाखापत्तनम से उड़ान भर कर दिल्ली जा रही थी इसी दौरान हवा में ही उसका एक इंजन फेल हो गया।

विमान का इंजन फेल होने की जानकारी मिलने के बाद पायलट ने आनन फानन में ATC को सूचना दी जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे 28 इमरजेंसी घोषित कर दी गई साथ ही किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली गई। एयरपोर्ट पर विमान की सफल लैंडिंग कराई गई। विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं लेकिन वे काफी डर गए थे। 

यह भी पढ़ें     -    TRE-4 परीक्षा की मांग को लेकर फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी, छात्र नेता दिलीप ने कहा...

मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो की विमान 6E 579 ने 160 यात्रियों के साथ विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। बोईंग 737 विमान का एक इंजन ने हवा में ही काम करना बंद कर दिया। इसके बाद यात्रियों में दहशत का माहौल हो गया। हालांकि पायलट की सुझबुझ और एयरपोर्ट पर कर्मियों की सतर्कता से किसी तरह की कोई अवांछित घटना नहीं हुई और विमान की सफल लैंडिंग करवाई गई। विमान ने 10:59 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किया।

मामले को लेकर इंडिगो की तरफ से जानकारी दी गई कि 28 मार्च की सुबह विशाखापत्तनम से दिल्ली जा रही विमान में तकनीकी खराबी की वजह से पायलट को लैंडिंग के लिए कहा गया। पायलट ने सुझबुझ के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाई। सभी यात्री सुरक्षित हैं वहीं मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है और इसकी जांच करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें     -    'फ्यूचर CM ऑफ़ बिहार', पटना में पोस्टर के जरिये नीतीश से दिल्ली न जाने की गुहार, निशांत को लेकर भी...