पटना: बिहार में लंबे समय से अभ्यर्थी BPSC शिक्षक अभ्यर्थी परीक्षा का विज्ञापन जारी करने की मांग कर रहे हैं लेकिन शिक्षा मंत्री के बार बार आश्वासन के बाद विभिन्न कारणों से अब तक भर्ती परीक्षा की घोषणा नहीं की गई है। TRE-4 परीक्षा का नोटिफिकेशन और विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है।
एक बार फिर शनिवार को छात्र नेता दिलीप के नेतृत्व में अभ्यर्थी सड़क पर उतरे और शिक्षा विभाग के विरुद्ध नारेबाजी की। दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए छात्र नेता दिलीप ने कहा कि हमलोग लंबे समय से शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4) परीक्षा की मांग कर रह हैं। हमने जितनी बार भी विरोध प्रदर्शन किया तो हमारे प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए अधिकारियों ने बुलाया और हर बार हमें आश्वासन मिला कि जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। विभाग कभी हमेशा ही देरी में कोई न कोई बहाना बना रहा है। पहले एक लाख पदों पर शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित किये जाने की बात कही गई थी लेकिन बाद में सीटों की संख्या कम कर दी गई और अब उन पदों पर भी भर्ती परीक्षा को हमेशा टाला जा रहा है।
यह भी पढ़ें - 'फ्यूचर CM ऑफ़ बिहार', पटना में पोस्टर के जरिये नीतीश से दिल्ली न जाने की गुहार, निशांत को लेकर भी...
छात्र नेता दिलीप ने कहा कि हमारी सरकार से कोई दुश्मनी नहीं है कि हम विरोध कर रहे हैं बल्कि हम उन छात्रों के हक की मांग कर रहे हैं जिनकी उम्र निकली जा रही है और वे इस भर्ती परीक्षा का इंतजार लंबे समय से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब तक सत्ता में रहे उन्होंने हमेशा छात्रहित में काम किया है और अब उन तक हमारी बातें पहुंच ही नहीं रही है। अधिकारी अपनी मनमर्जी कर रहे हैं और अभ्यर्थियों की मांग को सीएम नीतीश तक पहुँचने ही नहीं दे रहे हैं। शिक्षा मंत्री भी बार बार दावा कर रहे हैं और बहानेबाजी कर रहे हैं लेकिन अब तक अधिसूचना जारी नहीं की गई है। अब अगर जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी नहीं किया गया तो फिर छात्र उग्र रूप से सड़कों पर उतरेंगे और उन्हें कोई रोक नहीं पायेगा।
यह भी पढ़ें - बिहार के मंत्री और अधिकारी चलेंगे और भी अधिक प्रीमियम कारों में, सरकार ने बढ़ा दी है...
पटना से कुमार मनीष की रिपोर्ट




