darsh news

पति ने इंस्टाग्राम पर पत्नी को प्रेमी संग देखा, विरोध किया तो पत्नी ने रच दी पति की हत्या की साजिश

instagram love affair

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित गोला रोड पर हुए सनसनीखेज हत्याकांड में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवक की हत्या किसी बाहरी दुश्मनी में नहीं, बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। यह मामला अब एक दर्दनाक घरेलू अपराध से निकलकर साजिशन हत्या की कहानी बन चुका है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी नीशु कुमारी का अपने बचपन के प्रेमी से लंबे समय से गुप्त संबंध था। यह रिश्ता हाल के महीनों में सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए फिर से सक्रिय हुआ। दोनों के बीच लगातार बातचीत हो रही थी और इसी दौरान पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।

मंगलवार की रात प्रेमी ने युवक को फोन कर गोला रोड इलाके में बुलाया। जैसे ही युवक वहां पहुंचा, पहले से तैयार पत्नी और उसके प्रेमी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पत्नी रोती-बिलखती नजर आई, जिससे शुरुआत में लोगों को लगा कि वह सदमे में है। लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि यह सब एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था।

यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का तीसरा दिन : ठंड में चप्पल पहनकर पहुंचे छात्र, वैशाली में चिट बरामद भागलपुर में हिजाब उतरवाने का आरोप

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनमें अहम सबूत मिलने की उम्मीद है। कॉल डिटेल्स, चैट और सोशल मीडिया बातचीत को खंगाला जा रहा है। सीटी एसपी ने बताया कि आरोपी पत्नी नीशु कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, प्रेमी की भूमिका को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द उसकी गिरफ्तारी की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें: दैनिक राशिफल : जाने आज आपके राशि में क्या है अच्छा? जानिए, किस राशि को बरतनी है सावधानी और किस राशि का भाग्य देगा साथ

मृतक की मां ने आरोप लगाया कि बहू के गलत रिश्ते की वजह से उनके बेटे की जान गई। यह मामला एक बार फिर यह साबित करता है कि जब रिश्तों में भरोसा टूटता है और लालच व अविश्वास हावी हो जाता है, तो उसका अंजाम बेहद खौफनाक हो सकता है।


Scan and join

darsh news whats app qr