हैवानियत का वीडियो दिखा किशोरी को करते थे ब्लैकमेल, शिकायत मिलने के तीन घंटे के अंदर ही...
कैमूर: कैमूर पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का महज तीन घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए तीन दरिंदों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि करीब दो महीने पहले गांव के ही दो लोगों ने एक नाबालिग के साथ हैवानियत की और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो के आधार पर दोनों ने नाबालिग को कई बार ब्लैकमेल कर उसके साथ हैवानियत की। हद तो तब हो गई जब दोनों आरोपियों के एक तीसरे दोस्त ने भी नाबालिग पर दबाव बनाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें - NEET छात्रा मौत मामले में पूरी हो गई SIT की जांच? तत्कालीन थानाध्यक्ष से हुई घंटों पूछताछ...
मामले की जानकारी देते हुए कैमूर के एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को चैनपुर थाना में एक नाबालिग अपने माता पिता के साथ पहुंच कर अपने साथ हैवानियत और ब्लैकमेल कर बार बार हैवानियत की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अपनी शिकायत में किशोरी ने बताया कि बीते नवंबर 2025 में गांव के ही दो लोगो ने अकेला पा कर उसके साथ हैवानियत की और फिर वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने लगे। बीते 22 जनवरी को आरोपियों के एक अन्य दोस्त ने भी उस वीडियो के आधार पर किशोरी को ब्लैकमेल करने की कोशिश की जिसके बाद उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
किशोरी अपनी माता पिता के साथ गुरुवार को चैनपुर थाना पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद आनन फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस ने शिकायत मिलने के महज तीन घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें - महाबोधि कॉरिडोर निर्माण को लेकर काम हो गया है शुरू, DM ने बैठक कर स्थानीय लोगों से ली राय...
कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट