पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद से ही राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार राजनीति और पार्टी से लगातार दूरी बना कर चल रहे हैं जिसकी वजह से विरोधी दलों के नेता लगातार सवाल भी उठाते रहे हैं। मंगलवार को तेजस्वी अचानक सक्रिय हुए और पार्टी कार्यालय पहुंच गए। बताया जा रहा है कि पार्टी कार्यालय में तेजस्वी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

अपने आवास से निकलने के दौरान मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने भाजपा पर हमले किया और कई सवाल भी उठाये। तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के सवाल पर कहा कि वह उनकी अपनी पार्टी है और आन्तरिक निर्णय है, इसमें हम क्या ही कह सकते हैं। वहीं निशांत के द्वारा 2005 से पहले बिहार में आपराधिक घटनाओं और दंगा फसाद होने के बयान पर तेजस्वी ने कहा कि यह तो डाटा निकाल कर देख सकते हैं। सही आकलन डाटा पर ही होगा लेकिन वाकई में 2005 से 2025 तक जो स्थिति है उसके अनुसार इस दौरान बिहार में क्राइम रेट सबसे अधिक बढ़ा है।

यह भी पढ़ें     -     '..तो हमलोग पढ़ाएंगे कि बिहार के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी', STET परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र पहुंचे बोर्ड ऑफिस और कहा 'हमारे जवाब सही लेकिन...

तेजस्वी ने कहा कि इस मामले में हमने विधानसभा में डाटा भी प्रस्तुत किया है और सवाल भी उठाया है। आज के दिन में बिहार में जो गुंडागर्दी और अपराध संगठित तरीके से हो रहा है, पहले ऐसा नहीं होता था। आप NCRB का डाटा देखिये, बिहार उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर आता है। वहीं उन्होंने सम्राट मॉडल के सवाल पर कहा कि कोई मॉडल नहीं चलने वाला है। मौजूदा सरकार से जनता त्रस्त और परेशान है। राज्य में गरीबी बेरोजगारी महंगाई और अपराध लगातार बढ़ रहा है। किसान तबाह और परेशान हैं। ओला और तूफान से किसानों का फसल बर्बाद हो गया लेकिन अब तक उन्हें राहत नहीं दी गई है। इसके बाद तेजस्वी यादव राजद कार्यालय पहुंचे हैं जहां प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

बता दें कि तेजस्वी यादव पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी से उम्मीदवार उतार सकते हैं वहीं कई अन्य राज्यों में महागठबंधन की दूसरी दलों को भी अपना समर्थन दे सकते हैं। जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव सभी राज्यों के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें     -     अनंत सिंह के रोड शो को लेकर BJP के मंत्री ने कही बड़ी बात, चिराग पासवान और राहुल गांधी को भी...