कटिहार: कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बिजली करंट लगने से पति पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलसी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। घटना की सूचना पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर पंचायत की है जहां शनिवार को खेत पटवन के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना के संबंध में मुखिया प्रतिनिधि सुभाष मंडल ने बताया कि मृतक की पहचान रंजन ठाकुर और उसकी पत्नी रंजना देवी के रूप में की गई। उन्होंने बताया कि पति पत्नी अपने मक्का की सिंचाई करने पहुंचे थे इसी दौरान पत्नी बिजली करंट की चपेट में आ गई। उसे बचाने जब पति गया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुँचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि मृतक एक छोटे किसान थे और अपनी ही खेत में फसल उगते थे और परिवार का भरन पोषण करते थे। मृतक दंपत्ति की तीन बेटी और एक बेटा है।

यह भी पढ़ें    -  24 को होगी सम्राट सरकार की अग्नि परीक्षा, सदन में साबित करना होगा बहुमत

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई। मामले को लेकर डीएसपी ने कहा कि जांच की जा रही है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच के दौरान अगर बिजली विभाग की लापरवाही सामने आती है तो फिर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें    -  जमीनी विवाद में नहीं मानी बात तो बेटे ने ही ससुर के साथ मिल कर मार दी गोली, पुलिस ने 3 को दबोचा