मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर से तिहरे हत्याकांड का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद एक तरफ जहां परिवार में कोहराम मच गया तो दूसरी तरफ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना मुजफ्फरपुर के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर मठ की है जहां सोमवार की देर रात अपराधियों ने घर में घुस कर दो मासूम बच्चों के साथ ही एक महिला की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
मृतकों की पहचान स्थानीय मिठाई लाल शाह के दो वर्षीय बेटी और तीन महीने की बेटी के साथ पत्नी रीता देवी के रूप में की गई। घटना को लेकर मृतिका के पति ने बताया कि वह कैटरिंग का काम करते हैं और बीती रात भी अपने भाई के साथ एक शादी में गए थे। रात करीब साढ़े तीन बजे घर लौटे तो काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला तब किसी अन्य तरह से घर में घुसे। घर में घुसते ही उन्होंने कमरे में पत्नी और बच्चों का शव देखा जिसके बाद उनके पैरों तले जमीन खिंसक गई।
यह भी पढ़ें - शिक्षा के मंदिर में चिकन की पार्टी, शराब की भी चर्चा, वीडियो वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से एक रस्सी भी मिली है जिससे आशंका जताई जा रही है कि उस रस्सी से सभी की गला घोंटा कर हत्या की गई है। मामले में लोगों ने आशंका जाहिर की कि पीड़ित परवर का कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने पहले भी पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त दो अन्य बच्चे भी घर में मौजूद थे जो अपनी दादी के साथ दूसरे कमरे में थे जिससे उनकी जान बच गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी पश्चिमी सुचिता कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। इसके साथ ही FSL की टीम भी मौके पर साक्ष्य इकठ्ठा करने में जुट गई। मामले को लेकर डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। फ़िलहाल घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जायेगा।
यह भी पढ़ें - DJ के धुन पर नाच रहे थे बाराती और सराती तभी चलने लगे लाठी डंडे, वर पक्ष ने शादी से किया इंकार फिर...
मुजफ्फरपुर से चंदन की रिपोर्ट