पूर्वी चंपारण:शिक्षक की जिम्मेदारी समाज के बच्चों को शिक्षा देना और उन्हें सही राह पर चलने के प्रेरित करना होता है। कहा यह भी जाता है कि एक शिक्षक किसी भी समाज के लिए पथप्रदर्शक होते हैं लेकिन पूर्वी चंपारण के एक स्कूल से एक मामला सामने आया है जो शिक्षकों की जिम्मेदारी पर सवाल उठाने के लिए काफी है। दरअसल पूर्वी चंपारण के एक सरकारी स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हिया जिसमें कक्षा में कई शिक्षक चिकन पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शिक्षकों का वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग पर सवाल उठें लगा है।

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक कक्षा में बेंच डेस्क पर बैठे कई शिक्षक चिकन खा रहे हैं जबकि एक शिक्षक चिकन सर्व कर रहे हैं और आपस में सभी लोग हंसी मजाक भी कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरान शराब को लेकर भी बातचीत की जा रही है जिसके बाद सवाल उठने लगा है कि शिक्षा के मंदिर शराब और चिकन की पार्टी कहाँ तक सही है वह भी शराबबंदी वाले बिहार में। बता दें कि शिक्षा विभाग समय समय पर शिक्षकों के लिए व्यावहारिकता को लेकर दिशा निर्देश भी जारी करता है बावजूद शिक्षकों की इस हरकत के बाद विभाग शर्मसार होता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें     -     पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव, बाइक से घर जा रहे युवकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

बताया जा रहा है कि वीडियो पूर्वी चंपारण के आदापुर प्रखंड अंतर्गत UMS उंचीडीह का है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि दर्श न्यूज़ नहीं करता है। वहीं संबंधित शिक्षकों से चिकन पार्टी में शामिल होने को लेकर सवाल किये जाने पर उन्होंने साफ इंकार कर दिया। मामले को लेकर वरीय अधिकारियों ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें     -     पुलिस से बच भागने के चक्कर में कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, तलाशी लेने पर भारी मात्रा में हथियार बरामद

पूर्वी चंपारण से प्रशांत कुमार की रिपोर्ट

YouTube Video