पटना: पटना के बिहटा में पुलिस से बचने के लिए एक कार चालक ने कई ग्रामीणों को टक्कर मार दी जिससे कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया वहीँ कार चालक बाद में कार छोड़ फरार हो गया। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उससे भारी मात्रा में हथियार बरामद हुआ है। अब पुलिस कार के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - जल्द पूर्ण करें मेट्रो निर्माण कार्य, CM ने कहा 'गांवों में सोलर लाइट हो पूरी तरह से फंक्शनल'
घटना राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र के राघोपुर गांव की है जहां वाहन जांच के दौरान पुलिस को देख एक कार चालक भागने लगा। भागने के दौरान तेज रफ़्तार की वजह से वह नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। घटना में कई लोग जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार पर पथराव करना शुरू कर दिया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थिति बिगड़ता देख कार चालक मौके पर ही कार छोड़ भाग निकला। घटना की सूचना पर बिहटा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं कार की तलाशी लेने पर उससे दो पिस्टल, 15 कारतूस और 3 मैगजीन बरामद हुआ है। फ़िलहाल पुलिस कार के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान करने में जुट गई है।
यह भी पढ़ें - पटना में बेखौफ अपराधियों का तांडव, बाइक से घर जा रहे युवकों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां





