पटना: बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिहार के एक युवक की पुलिस वाले ने हत्या कर दी जिसके बाद से बिहार में राजनीति काफी गर्म है। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार NDA की राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस मामले को लेकर जहां विपक्ष बिहारी होने का मतलब दूसरे राज्यों में मार खाना बता रहा है तो दूसरी तरफ अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक विवादित बयान दे दिया है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि मार दिया तो मार दिया, इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई।
दरअसल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से पटना में जब मीडिया ने सवाल किया कि दिल्ली में खगड़िया के एक युवक को पुलिस वाले ने पहले पूछा और जब लड़के ने बताया कि बिहार से हैं, तब उसे गोली मार दी जिसके बाद युवक की मौत हो गई। अब इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। मीडिया के इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर मार दिया है तो उसकी जांच की जाएगी। जांच के बाद अगर मारने वाला गलत होगा तो उसके ऊपर कार्रवाई होगी। मार दिया तो मार दिया, इसमें कौन सी बड़ी बात हो गई। कोई जान बुझ कर तो नहीं मारेगा, आपको कहाँ कोई मारा। जांच की जाएगी और अगर पुलिस वाले ने निर्दोष की हत्या की होगी तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उसे सजा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें - पुलिस से बच भागने के चक्कर में कार चालक ने कई लोगों को मारी टक्कर, तलाशी लेने पर भारी मात्रा में हथियार बरामद
इस दौरान तेजस्वी यादव के बयान जिसमें उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में बिहारी होना अभिशाप हो गया है पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेजस्वी यादव अपने कार्यकाल को देखें कि 2005 से पहले क्या था। अभी क्यों देख रहे हैं, अभी तो बिहार कहलाना शान की बात हो गई है। बता दें कि बीते दिनों दिल्ली में खगड़िया के रहने वाले एक युवक से पुलिस ने पहले पूछा कि कौन हो और जब युवक ने बताया कि बिहार से हूँ तो उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। अब इस मामले को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।
यह भी पढ़ें - DJ के धुन पर नाच रहे थे बाराती और सराती तभी चलने लगे लाठी डंडे, वर पक्ष ने शादी से किया इंकार फिर...





