darsh news

NEET छात्रा मौत मामले में आया बड़ा अपडेट, सीएम नीतीश के आग्रह को CBI ने....

neet girl case update

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से नीट छात्रा मौत मामले में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब नीट छात्रा की मौत का मामला CBI ने अपने हाथ में ले लिया है। CBI ने इस केस को स्पेशल केस के रूप में दर्ज किया है जिसका केस नंबर 7S/26 रखा गया है। राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के आग्रह पर अब CBI ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया है जिसके बाद बिहार के CBI अधिकारी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

यह भी पढ़ें     -     जेल में बंद पप्पू यादव की कम नहीं हो रही मुश्किलें, एक बार फिर जमानत को लेकर कोर्ट में...

बता दें कि राजधानी पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस पर कई सवाल उठे। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और केस को दबाने का भी आरोप लगा जिसके बाद डीजीपी ने SIT गठित कर छानबीन शुरू की। करीब 15 दिनों तक SIT जांच के बाद भी कोई खुलासा नहीं हो सका। इस बीच परिजन और बिहार के लोगों में पुलिस और SIT के प्रति बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सरकार ने CBI जांच की अनुशंसा की जिसके बाद अब जांच एजेंसी ने इसे दर्ज कर लिया है।

बता दें यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस की काफी किरकरी हुई थी क्योंकि शुरुआती जांच में पुलिस पर लापरवाही बरतने और कई दिनों तक जांच नहीं करने का आरोप लगा था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने चित्रगुप्त नगर थाना की थानाध्यक्ष को सस्पेंड कर दिया वहीं पुलिस पर कई सवाल उठने के बाद SIT गठित की गई। करीब 20 दिनों की जांच के बावजूद SIT भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। इसके साथ ही परिजनों ने SIT पर भी पुलिस की तरह मामला दबाने का आरोप लगाया था जिसके बाद आनन फानन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने CBI जांच की अनुशंषा की और अब करीब 12 दिनों बाद एजेंसी ने इस केस को अपने हाथ में ले लिया है।

यह भी पढ़ें     -     विधानसभा में पानी पर घमासान! सदन में भिड़े भाई वीरेंद्र और सरकार

Scan and join

darsh news whats app qr