बिहार की सियासत आज एक बड़े बदलाव की दहलीज पर खडी है. मंगलवार को राज्य को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से सत्ता सँभाल रहे नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 3 बजे राजभवन पहुंचकर सौंपेंगे, जिसके साथ ही मौजूदा सरकार का कार्यकाल औपचारिक रूप से समाप्त हो जायेगा।
इससे पहले सुबह से ही पटना के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज रही। मुख्यमंत्री आवास पर जदयू के वरिष्ठ नेता लगातार Nitish Kumar से मुलाकात करते रहे। वहीं डिप्टी सीएम Samrat Choudhary भी उनसे मिलने पहुंचे। दोनों नेता एक साथ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने के लिए निकले, जिसने राजनीतिक संकेतों को और मजबूत कर दिया।इधर, भाजपा की ओर से भी गतिविधियां तेज हैं। केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan और संगठन के वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं। उन्हें इस पूरे घटनाक्रम का पर्यवेक्षक बनाया गया है, जो शाम को होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में अहम भूमिका निभाएंगे।
यह भी पढ़ें : आखिरी बैठक में छलका दर्द! नीतीश बोले - अब आगे आप संभालिये...4 बजे तय होगी बिहार की नई किस्मत
दोपहर में जदयू, भाजपा और एनडीए के अन्य सहयोगी दलों की अलग-अलग बैठकें होंगी, जिनमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। खास नजर जदयू की बैठक पर रहेगी, जहां यह तय होगा कि पार्टी भविष्य के लिए किस चेहरे पर भरोसा जताती है। इसके बाद शाम 4 बजे एनडीए की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें सर्वसम्मति से नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।
यह भी पढ़ें : CM हाउस में हाई वोल्टेज ड्रामा! NDA में मंथन तेज, शाम 4 बजे खुलेगा नए CM का राज
इससे पहले मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक भी हुई। बैठक में Nitish Kumar ने भावुक अंदाज में अपने सहयोगियों से कहा कि 2005 से लेकर अब तक उन्होंने अपनी पूरी क्षमता से बिहार के विकास के लिए काम किया है और आगे भी वे मार्गदर्शन देते रहेंगे। बैठक के बाद कई मंत्री भावुक नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। करीब दो दशकों से अधिक समय तक बिहार की राजनीति के केंद्र में रहे Nitish Kumar का यह कदम राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है। अब सभी की नजर शाम 4 बजे होने वाली बैठक पर टिकी है, जहां बिहार को नया नेतृत्व मिलने वाला है।