पटना: मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत समेत पूरे देश में इंधन की कमी हो गई है। हालांकि इस संबंध में भारत सरकार और राज्य सरकार लगातार दावा कर रही है कि हमारे पास पर्याप्त इंधन उपलब्ध है लेकिन बावजूद इसके एलपीजी गैस आपूर्ति में कई तरह के नियम लागू किये गए हैं। इस दौरान केंद्र सरकार ने ESMA लागू कर दिया है और इसके तहत एलपीजी समेत अन्य वैसी सामग्रियों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी करने वाले लोगों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी कड़ी में राजधानी पटना में अवैध ढंग से गैस सिलिंडर रिफिलिंग तथा घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पटना पुलिस ने जिलाधिकारी के निर्देश पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के शाहगंज देवी स्थान के पास कार्रवाई करते हुए 3 डोमेस्टिक गैस गैस सिलिंडर बरामद किया है। सुल्तानगंज थाना की पुलिस ने आवश्यक वास्तु अधिनियम (ESMA) के तहत कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर एक व्यक्ति को जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें    -      आपसी विवाद में कैब ड्राईवर को उठाया फिर की बेरहमी से पिटाई, अब पुलिस ने दो को...

बता दें कि राजधानी पटना में गैस सिलिंडर की कमी की खबर के बीच जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडर के अवैध भंडारण और कालाबाजारी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ ही डीएम ने अवैध कारोबार और दुरूपयोग रोकने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड, सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल दंडाधिकारियों को होटल, ढाबे तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच और छापेमारी का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है जहां घरेलू गैस से संबंधित समस्याओं की शिकायत की जा सकती है।

यह भी पढ़ें    -      सीएम नीतीश की नियत ने बिहार को दिए तीन सुपर स्ट्रक्चर, इस अवार्ड के लिए चयनित

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट