पटना: नए वित्तीय वर्ष के शुरू होने से पहले ही बिहार विधान सभा अध्यक्ष ने एक बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया और 19 विभिन्न समितियों का गठन कर दिया है। समितियों के गठन में विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस और राजद के उन विधायकों को भी तोहफा दिया है जिन्होंने राज्यसभा चुनाव के दौरान वोट नहीं डाला था। इसके साथ ही मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और मनोरंजन सिंह उर्फ़ धूमल सिंह को जगह दी गई है। इन समितियों का कार्यकाल 1 अप्रैल से शुरू हो कर 31 अगले वर्ष 31 मार्च तक रहेगा। समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों की सूची जारी होने के बाद बिहार की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। हालांकि कई महत्वपूर्ण समिति विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने अपने पास ही रखा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के बागी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह को विधायी और आश्वासन से जुड़ी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि उनके साथ अबिदुर रहमान और मुरारी मोहन झा को सदस्य बनाया गया है। वहीं राजद विधायक फैसल रहमान को गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया गया और उनके साथ सुरेंद्र राम और अजय कुमार को सदस्य बनाया गया है। दूसरी तरफ बाहुबली छवि वाले विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ़ धूमल सिंह को पर्यटन उद्योग समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सुनील कुमार पिंटू और अनिल सिंह को सदस्य बनाया गया है। वहीं मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को भरत बिंद के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति का अध्यक्ष अवधेश सिंह होंगे।

यह भी पढ़ें     -      नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन से ही बढ़ जायेंगे वाहनों की कीमत, रसोई गैस और हवाई सफर भी हो सकता है महंगा, पढ़ें और क्या बदलेगा...

इसके साथ ही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अख्तरुल इमान को अल्पसंख्यक कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सदस्य तौसिफ आलम और मुरसिद आलम होंगे। शून्यकाल समिति के अध्यक्ष माधव आनंद होंगे जबकि सदस्य ललित नारायण मंडल, वैद्यनाथ प्रसाद और आलोक कुमार सिंह होंगे वहीं बिहार विरासत विकास समिति की अध्यक्ष पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी तथा सदस्य शीला कुमारी और सर्वजीत को बनाया गया है। कार सुधार समिति की अध्यक्ष निशा सिंह तथा सदस्य लालबाबू प्रसाद गुप्ता एवं प्रमोद कुमार सिन्हा को बनाया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा और संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को सदस्य बनाते हुए विधानसभा की नियम समिति और सामान्य प्रयोजन समिति की कमान अपने पास रखी है। वहीं पुस्तकालय और याचिका समिति की अध्यक्ष ज्योति देवी, सदस्य बीरेंद्र सिंह और शंभूनाथ यादव बनाये गए हैं। याचिका समिति की कमान जंक सिंह को दी गई है जिसमें रामानंद यादव, सुनील कुमार और रत्नेश सदा सदस्य होंगे। राजकीय आश्वासन समिति की कमान दामोदर रावत को दी गई है वहीं करनजीत सिंह और राम राम सिंह सदस्य बनाये गए हैं। प्रश्न, पंचायत और कल्याण समितियां के चेयरमैन अमरेंद्र कुमार पांडेय तथा सदस्य विजय कुमार मंडल और कमरुल होदा बनाये गए हैं।

जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति की कमान शैलेश कुमार उर्फ़ बुलो मंडल को दी गई है। एससी-एसटी कल्याण समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार निराला, सदस्य ललन राम और अनिल कुमार सदस्य बनाये गए हैं। महिला, आचार और निवेदन समिति के चेयरमैन सिद्धार्थ सौरव, महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष अश्वमेघ देवी जबकि सदस्य गायत्री देवी, देवंती देवी और मनोरमा देवी हैं। आचार समिति की कमान संजीव चौरसिया को दी गई है।

यह भी पढ़ें     -      ESMA के बावजूद नहीं रुक रहा गैस का अवैध कारोबार, पटना पुलिस ने तो...