पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान से करीब 4 लाख रूपये के जेवर लूट लिए और भाग निकले। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस घटना का सीसीटीवी फूटेज भी खंगाल रही है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। घटना राजधानी पटना से सटे दानापुर इलाके के रूपसपुर थाना क्षेत्र की है जहां अपराधियों ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे सरेआम हथियार के बल पर एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की वहीं दुकानदार के साथ मारपीट भी की।
यह भी पढ़ें - विधानसभा की समितियों में बाहुबली धूमल सिंह और अनंत सिंह भी शामिल, RJD-कांग्रेस के बागी विधायकों को भी मिला...
घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार ने बताया कि दो बाइक पर सवार हो कर चार हथियारबंद अपराधी दुकान में घुसे और हथियार के बल पर पहले मारपीट की और फिर सामने रखे सारे जेवर लूट लिए। उन्होंने बताया कि दुकान में बेचने के लिए रखे जेवर के साथ ही अपराधियों ने ग्राहकों के जेवर भी लूट लिए जो किसी काम से दुकान पर रखा हुआ था। अपराधियों ने पांच हजार रूपये नकद भी ले लिए और इस दौरान उन्होंने मारपीट की। अपराधियों का जब दुकान के स्टाफ ने विरोध करने की कोशिश की तो हथियार उसकी तरफ गोली मारने की धमकी दी और जेवर लेकर भाग निकले।
घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। घटना को लेकर दानापुर के एएसपी शिवम धाकड़ ने कहा कि दिन के उजाले में बाइक सवार चार अपराधियों ने लूटपाट की साथ ही दुकानदार के साथ मारपीट भी की है। फ़िलहाल दुकानदार को इलाज के ली अस्पताल भेजा गया है वहीं दूसरी तरफ सीसीटीवी फूटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है, जल्द ही सभी अपराधी गिरफ्तार कर लिए जायेंगे।
यह भी पढ़ें - किशनगंज के डीएसपी ने गर्लफ्रेंड के नाम से भी ले रखी थी जमीन, राज्य के कई शहरों में है करोड़ों की बेनामी संपत्ति
पटना से पशुपतिनाथ शर्मा की रिपोर्ट




