darsh news

60 वर्षीय तांत्रिक का काला सच: चमत्कार का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म

rape case in patna

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा अब भी गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। एक तरफ कानून और पुलिस व्यवस्था है, लेकिन ऐसे डरावने मामले यह दर्शाते हैं कि समाज में कुछ लोग अपने भयानक लालच और गलत इरादों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। बिहार के बेगूसराय जिले से एक डरावनी घटना सामने आई है। नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक तांत्रिक ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और तांत्रिक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन

मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि आरोपी तांत्रिक 60 वर्षीय अरविंद लाल देव हैं और दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपी पिछले 10 दिनों से स्थानीय गांव में रहकर झाड़-फूंक और ‘चमत्कारी’ काम कर रहा था। महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रहती थी और इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने अहले सुबह यह जघन्य वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी महिलाओं को यह कहकर प्रभावित करता था कि वह चमत्कारी शक्तियों से किसी भी बीमारी को ठीक कर सकता है। पीड़िता के परिजन और गांव वाले इस घटना से बेहद आहत हैं।

यह भी पढ़ें: NEET छात्रा मामला: 25 लोगों का DNA, 11 दिन की ट्रैकिंग…इस केस में खुलने वाला है अब सच !!

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इसकी जांच जारी है। डीएसपी निखिल कुमार ने कहा कि जांच में आरोपी के सभी कनेक्शन और संभावित साजिश को खंगाला जा रहा है। इस घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर कदम तुरंत उठाना कितना जरूरी है। केवल कानून ही नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता और सतर्कता भी ऐसी घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है।



Scan and join

darsh news whats app qr