सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां कक्षा में मामूली विवाद में दो छात्राओं के बीच मारपीट में एक की जान चली गई। घटना के बाद मृतिका छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के सहोरवा मध्य विद्यालय की है जहां कक्षा चार में पंखा चलने को लेकर दो छात्राओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान मारपीट में स्मृति कुमारी जख्मी हो गई जिसका इलाज के दौरान मौत हो गयी।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतिका सोमवार को छात्रा कक्षा में पंखा चला रही थी इसी दौरान कक्षा की दो अन्य छात्राओं ने मना किया। पंखा चलाने के कारण तीनों छात्राओं के बीच विवाद हुआ और आपस में मारपीट भी की। इसी मारपीट में स्मृति जख्मी हो गई जिसे आनन फानन में अस्पताल पहुँचाया गया। सीतामढ़ी से डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया जिसके बाद रास्ते में ही छात्रा ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - बिहार के लिए आर्थिक कॉरिडोर साबित होगी बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन परियोजना, इतने दिन में होगी पूरी...
छात्रा की मौत के बाद उसके पिता ने स्कूल के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि जब बच्चों के बीच मारपीट हो रही थी तो अन्य छात्रों ने शिक्षकों को सूचना दी लेकिन बावजूद इसके कोई बीच बचाव करने नहीं आये। अगर कोई भी शिक्षक आ कर बीच बचाव कर देते तो एक छात्रा की जान नहीं जाती। उन्होंने एक सहायक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीच बचाव करने के बदले एक शिक्षक ने कह दिया था कि लड़ने दो, जो जीतेगा वह पीटेगा। इधर उन दोनों छात्राओं ने मेरी बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी साथ ही आगे की कार्रवाई भी कर रही है।
यह भी पढ़ें - अब नीतीश कुमार परिवारवाद पर न करें बात, मीसा भारती ने केंद्र सरकार की मंशा पर भी उठाये सवाल और कहा...
सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट