पटना: बिहार में सरकार लोगों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दे रही है और अब एक नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। नई व्यवस्था के अनुसार अब लोगों के बिजली उपभोग का बिल समय के हिसाब से अलग अलग देना होगा। इसका मतलब है कि अब पहले की तरह दिन भर में बिजली का दर एक जैसा नहीं रहेगा बल्कि सुबह में कुछ और तो शाम में कुछ और होगा। बिजली बिल की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी।

बिजली बिल के नए नियम के अनुसार अब सुबह 9 बज से शाम 5 बजे तक उपभोक्ताओं को बिजली बिल कम देना होगा जबकि शाम 5 बजे से रात के 11 बजे तक बिजली बिल का दर अधिक होगा इसके साथ ही रात 11 बजे सुबह 9 बजे तक सामान्य दर लागू होगा। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अगर कोई व्यक्ति 100 यूनिट बिजली का उपभोग करते हैं तो उन्हें बिजली बिल 20 प्रतिशत की कम देना होगा वहीं शाम 5 बजे से रात के 11 बजे तक बिजली बिल 110 प्रतिशत देना होगा वहीं रात 11 बजे से सुबह के 9 बजे तक सामान्य दर भुगतान करना होगा।

यह भी पढ़ें     -         बिहार के लिए आर्थिक कॉरिडोर साबित होगी बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन परियोजना, इतने दिन में होगी पूरी...

यह व्यवस्था मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए होगी जो मीटर में लगी सॉफ्टवेयर खुद ही देखेगा कि आप कब कितनी बिजली का उपयोग कर रहे हैं। बिजली बिल की नई व्यवस्था के पीछे सरकार का तर्क है कि गर्मी के मौसम में राज्य में बिजली की मांग 4 हजार मेगावाट से बढ़ कर 7 हजार मेगावाट हो जाती है जिससे ग्रिड पर दबाव बनता है। इस दबाव को कम करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है ताकि लोग बेवजह बिजली का उपयोग न करें।

बता दें कि बिहार में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेज गति से किया जा रहा है। अब तक राज्य में लाखों घरों में मीटर लग चुके हैं। सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में बिजली अनुदान में भी भारी बढ़ोतरी की है ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें     -         अब नीतीश कुमार परिवारवाद पर न करें बात, मीसा भारती ने केंद्र सरकार की मंशा पर भी उठाये सवाल और कहा...