पटना: बिहार में करीब 10 वर्षों से शराबबंदी लागू है और अवैध शराब तस्कर नए नए हथकंडे अपना कर कारोबार करने में लगे हैं। एक बार फिर राजधानी पटना में मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की और हरियाणा के आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि तस्करों ने राजधानी पटना में चुना के कारोबार के नाम पर गोदाम किराया पर लिया था और वहां शराब का कारोबार करते थे। ये लोग भारी मात्रा में हरियाणा से शराब ला कर राजधानी क्षेत्र में उसका कारोबार करते थे। गुप्त सूचना के आधार पर मद्य निषेध और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तरफ जहां भारी मात्रा में शराब बरामद किया है वहीं दूसरी तरफ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें    -    ट्रेन में होने लगी शराब की बारिश, शराबबंदी वाले बिहार में तस्करी का एक और नमूना आया सामने...

दर्श न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम कुमार ने बताया कि राजधानी पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र में स्तित एक गोदाम से करीब साढ़े लाख रूपये मूल्य के 700 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गौरीचक थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान गिरफ्तार सभी 8 लोग भी हरियाणा के रहने वाले हैं। ये लोग चूना के नाम पर शराब कारोबार करते थे। मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि फ़िलहाल गोदाम के मालिक से संपर्क की गई है और तब हमें यह पता चल पायेगा कि किराया पर किसने लिया था।

वहीं दूसरी तरफ गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक ने बताया कि वह घूमने के लिए पटना आया था और उसे हरियाणा के ही एक व्यक्ति ने उस गोदाम में जा कर रुकने के लिए कहा था। फ़िलहाल मद्य निषेध और पुलिस की टीम गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर पूरे गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहाँ ट्रक से शराब मंगाए जाते थे और राजधानी पटना के विभिन्न इलाकों के साथ ही राज्य के विभिन्न इलाकों में भी सप्लाई की जाती थी।

यह भी पढ़ें    -    पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद तक तैनात रहेंगी केंद्रीय सुरक्षा बल, पिछली घटनाओं से सबक ले कर...

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट